scorecardresearch
 
Advertisement

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर बीजेपी का वार, संबित पात्रा ने AAP से पूछा 'क्यों हटाई सुरक्षा'?

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर बीजेपी का वार, संबित पात्रा ने AAP से पूछा 'क्यों हटाई सुरक्षा'?

पंजाब के मनसा में हुए गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बीजेपी, आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमलावर हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल से पूछा कि सिद्दू मूसेवाला की सिक्योरिटी क्यों हटाई गई? और इस कॉन्फिडेंशियल लिस्ट को सार्वजनिक क्यों किया गया? पात्रा ने आप सरकार पर हमला बोलते हुए पूछा कि क्या यह उन हत्यारों को आमंत्रण था? देखें वीडियो.

Advertisement
Advertisement