scorecardresearch
 

अमित शाह से मिले सीएम योगी, 40 मिनट तक चली बातचीत... यूपी में BJP संगठन में बदलाव के बाद मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली के कर्तव्य भवन में मुलाकात की. यह बैठक बीजेपी संगठन में हालिया बदलाव के बाद हुई है और इसे आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है.

Advertisement
X
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच 40 मिनट बातचीत हुई है
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच 40 मिनट बातचीत हुई है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. गृहमंत्री से उनकी ये मुलाकात राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में हुई है, जहां दोनों नेताओं के बीच 40 मिनट तक बातचीत हुई.

उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद हुई इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, वहीं इसे आगामी होने वाले उत्तर प्रदेश चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. हालांकि अमित शाह और सीएम योगी की ये मुलाकात किस खास विषय मे हुई है, इसे लेकर सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. वहीं इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से भी हुई. 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश से जुड़े राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में दोबारा सत्ता हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है और चुनावी तैयारियां शुरू कर चुकी है.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक विषयों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई. हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की. अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हार्दिक धन्यवाद.'

योगी आदित्यनाथ और अमित शाह की यह मुलाकात आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि भाजपा संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement