हुगली जिले के चंदननगर में अद्भुत जगधात्री पूजा का आयोजन हुआ. बांग्ला संस्कृति की सदियों से आ रही देवी वरण के परंपरा के विपरीत रविवार को विसर्जन के दिन मां जगधात्री की सिंदूर और पान से पूजा महिलाओं ने नहीं बल्कि पुरुषों ने साड़ी पहनकर किया. इस बारे में पूजा कमेटी के संरक्षक श्रीकांत मंडल ने बताया कि अंग्रेजों के शासन में आज से 229 वर्ष पहले शाम ढलने के बाद महिलाएं डर के मारे अपने घरों से नहीं निकलती थीं. तब इस पूजा के आयोजक के पूर्वजों ने खुद साड़ी पहनकर मां जगधात्री के वरण करने की परंपरा को अंजाम दिया और यह परंपरा आज भी कायम है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.