scorecardresearch
 
Advertisement

एनर्जी सिक्योरिटी से लेकर कारोबार, भारत-अमेरिका के बीच कौन-कौन से करार

एनर्जी सिक्योरिटी से लेकर कारोबार, भारत-अमेरिका के बीच कौन-कौन से करार

भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली में हुई अहम बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच लंबे समय की रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने और कई नए सहयोगी समझौतों को आगे बढ़ाने पर विचार किया गया. साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिति, वैश्विक चुनौतियों और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर साझा दृष्टिकोण मजबूत करने पर भी सहमति बनी.

Advertisement
Advertisement