scorecardresearch
 

दिल्ली: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी कर रहे गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीन लोगों से बरामद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की असल में कीमत 30 से 50 हजार तक है, लेकिन तीनों आरोपी इसको 1.30 लाख प्रति कंसंट्रेटर के दाम में बेच रहे थे. आरोपियों के पास से 7.80 लाख कैश भी बरामद हुए हैं. 

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • आरोपियों के पास से 19 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त
  • आरोपियों के पास से 7.80 लाख कैश भी बरामद

दिल्ली में एक तरफ ऑक्सीजन का संकट बरकरार है, तो दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी हैं जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की कालाबाजारी भी कर रहे हैं. पुलिस ने बीते दो दिनों में दिल्ली के कई इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स बरामद किए हैं.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने हाल ही में जनकपुरी से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास 19 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले हैं जिसकी ब्लैक मार्किट में अनुमानित कीमत 25 लाख तक बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीन लोगों से बरामद कंसंट्रेटर की असल में कीमत 30 से 50 हजार तक है, लेकिन तीनों आरोपी इसको 1.30 लाख प्रति कंसंट्रेटर्स के दाम में बेच रहे थे. वहीं आरोपियों के पास से 7.80 लाख कैश भी बरामद हुए हैं. 

क्लिक करें- ऑक्सीजन और दवाओं के वितरण पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, बनाई टास्क फोर्स

दिल्ली पुलिस ने भरत अग्रवाल, इशांत गोसाईं और रणबीर सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया. 6 मई को एक जानकारी मिली कि भरत अग्रवाल नाम का व्यक्ति बहुत अधिक कीमत पर ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बेच रहा है और उसके पास ऐसी जीवन रक्षक मशीन का अवैध भंडारण भी है. इन्स्पेक्टर नारकोटिक्स जगपाल सिंह और इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार की देखरेख में एक टीम गठित की गई.

टीम ने तुरंत जिला केंद्र, जनकपुरी की पार्किंग के पास एक जाल बिछाया और एक फेक ग्राहक की मदद से 3 आरोपी, भरत अग्रवाल, इशांत गोसाई और रणबीर सिंह को कुल 19 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ गिरफ्तार कर लिया. 

बता दें कि राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की कालाबाजारी के मामले सामने आ रहे थे. दिल्ली के कई नाम-गिरामी रेस्टोरेंट्स में छापा मारकर पुलिस ने 500 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स बरामद किए हैं. गुरुवार को पुलिस ने लोधी कॉलोनी स्थित नेगे जू रेस्टोरेंट में छापा मारा था. इस रेस्टोरेंट का मालिक नवनीत कालरा है. इसके बाद शुक्रवार दिल्ली के पॉश इलाके खान मार्केट के खान चाचा रेस्टोरेंट पर भी पुलिस ने छापेमारी कर कई कंसंट्रेटर्ज जब्त किए हैं.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement