scorecardresearch
 

बिहार: 50 लाख रुपये के शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े चार तस्कर, 8 लाख कैश भी बरामद

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, 50 लाख रुपये के शराब के साथ पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 8 लाख रुपये भी बरामद किए हैं.

Advertisement
X
पुलिस के हत्थे चढ़े चार शराब तस्कर
पुलिस के हत्थे चढ़े चार शराब तस्कर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • मुजफ्फरपुर में 400 कार्टन शराब बरामद
  • पुलिस ने चार शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस ने इंटर स्टेट शराब तस्करों को 50 लाख की शराब और  7 लाख 65 हजार रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया है.

सकरा थाने की पुलिस ने बुधवार देर रात मुरौल प्रखंड के पिलखी में स्कॉर्पियो सवार अंतरराज्यीय विदेशी शराब तस्करों का भंडाफोड़ करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया. तस्करों से शराब बिक्री के सात लाख 65 हजार रुपये कैश भी जब्त किए गए हैं.

आरोपियों की निशानदेही पर महमदपुर कोठी से तितरा आशनंद गांव जाने वाली सड़क पर एक ट्रक को पकड़ गया जिसमें शराब लदी हुई थी. ट्रक से चार सौ कार्टन शराब बरामद हुई है. बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस ने ट्रक, स्कॉर्पियो और जब्त विदेशी शराब को थाना ले आई.

इस कार्रवाई को लेकर जिले के पूर्वी जोन के डीएसपी मनोज पांडेय ने बताया कि पुलिस को शराब तस्करों की गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद घेराबंदी कर पिलखी पुल के पास स्कॉर्पियो सवार चार शराब तस्करों और एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया.

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो में शराब बिक्री करके रखे हुए सात लाख 65 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं. पूछताछ के दौरान पता चला कि शराब से लदी हुई ट्रक पास के गांव में खाली करायी जा रही है. वहां से पुलिस की टीम महमदपुर कोठी से तितरा आशनंद गांव जाने वाली सड़क पर पहुंची, जहां एक ईंट भट्ठे के पास उस ट्रक को भी पकड़ लिया गया.

हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगने पर ट्रक चालक और शराब अनलोड कर रहा मजदूर मौके से भाग निकला. ट्रक पर जैविक खाद की आड़ में शराब की तस्करी हो रही थी. खाद के नीचे शराब छिपा कर रखी गई थी. 

गिरफ्तार आरोपियों में बोचहा का रहने वाले प्रिंस कुमार अंतरराज्यीय शराब तस्कर है. इसके अलावा पुलिस ने कुढ़नी के राकेश कुमार, सीतामढ़ी के उपेन्द्र कुमार, गौस नगर  के रविंद्र राय और सकरा के संतोष राम को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस मामले में जेल से बाहर आया बऊआ डॉन को भी आरोपी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: 

 

Advertisement
Advertisement