के दौरान बिजनौर के बढ़ापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए मुझे आगामी दस चुनावों तक भी मेहनत करनी पड़ी, तो करेंगे. उन्होंने कहा कि वे इसकी तस्वीर बदल कर ही दम लेंगे.
कांग्रेस प्रत्याशी हुसैन अंसारी के लिए समर्थन की अपील करते हुए राहुल ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता के बीच जाकर उनकी तकलीफों को बांटा है. बुन्देलखंड के बुनकरों की खराब स्थिति को देखकर उन्हें प्रधानमंत्री से विशेष राहत पैकेज दिलाया है.
राहुल ने कहा कि अन्य नेताओं की भांति वे कोरे वादे नहीं करते, बल्कि काम करके दिखाते हैं.