scorecardresearch
 

40 साल तक टीवी में बनाई पहचान, अब काम को तरसी सीनियर एक्ट्रेस, ऑडिशन्स देने पर हुई मजबूर

अनीता कंवल का टीवी में काम को लेकर दर्द छलका है. एक्ट्रेस पिछले 40 साल से इंडस्ट्री में हैं. मगर अब उन्हें ऑडिशन्स के कारण दर-दर की ठोकर खानी पड़ रही हैं. वो अब इतनी परेशान हो चुकी हैं कि उन्हें खुद को खत्म करने जैसे ख्याल आते हैं.

Advertisement
X
काम को तरसीं अनीता कंवल (Photo: Instagram @anitakanwal_actor)
काम को तरसीं अनीता कंवल (Photo: Instagram @anitakanwal_actor)

इंडस्ट्री में इस समय कई सीनियर एक्टर्स ऐसे हैं, जिन्हें आज काफी सारी फिल्में-टीवी शोज करने के बावजूद काम के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है. इसके पीछे कई कारण सुनने में आते हैं. इतने लंबे पोर्टफोलियो के बावजूद उन्हें ऑडिशन्स की लाइन में लगना पड़ता है. ऐसी हीं एक फेमस सीनियर एक्टर अनीता कंवल हैं, जो टीवी में काफी काम करने के बावजूद ऑडिशन्स देने पर मजबूर हो गई हैं. 

अनीता कंवल ने ससुराल गेंदा फूल, सोन परी जैसे हिट टीवी सीरियल्स में काम किया है. एक वक्त पर वो 13 शोज में एक ही साथ काम किया करती थीं. हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत के दौरान अनीता कंवल ने बताया कि उन्हें टीवी पर काम किए 8 साल हो गए हैं. लेकिन उन्हें ऑडिशन्स के कारण दर-दर की ठोकर खानी पड़ रही हैं. 

काम के लिए स्ट्रगल कर रहीं अनीता कंवल

एक्ट्रेस ने ऑडिशन का किस्सा सुनाते हुए कहा, 'मैंने ऑडिशन के दौरान कहा कि मैं अनीता कंवल हूं और मैं तबसे काम कर रही हूं जबसे आप लोगों में से कुछ पैदा भी नहीं हुए थे. इसके बाद सब चुप हो गए. जाहिर सी बात है कि मुझे ये कहने के बाद रोल नहीं मिला. मैं लगातार ऑडिशन्स दे रही हूं, मगर अब ऐसा लगता है कि किसी को मेरा काम पसंद नहीं आ रहा है. पहले वो लोग कहते थे कि मेरा चेहरा टीवी पर काफी ओवरएक्सपोज है.'

Advertisement

'टीवी पर काम किए आठ साल हो गए. आज जब मैं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखती हूं, वही एक्टर हर प्रोजेक्ट में नजर आ रहा होता है. कैसे वो लोग ओवरएक्सपोज नहीं हैं? शायद मेरा समय ठीक नहीं चल रहा है.' अनीता कंवल आगे बातचीत करते वक्त तब बेहद इमोशनल हो गईं, जब उन्होंने काम ना मिलने के कारण अपने अंदर आने वाले ख्यालों का जिक्र किया. 

क्यों खुद को खत्म करने के आते हैं ख्याल?

उन्होंने रोते हुए बताया- मैं एक वक्त पर 13 शोज में एक ही साथ काम किया करती थी. बहुत दुख होता है जब लोग आपको भूल जाते हैं. कभी-कभी ऐसा लगता है कि मैं खुद को खत्म कर लूं. कुछ वक्त पहले ही मैं अपनी बेटी से कह रही थी कि मैं क्यों जी रही हूं? मैं इस सोसाइटी या अपने आर्ट के प्रति क्या दे रही हूं? मैंने इस इंडस्ट्री को इतना कुछ दिया. मैंने हर टाइप का रोल किया और अवॉर्ड जीते. तो किसे दोष देना सही- मुझे या इंडस्ट्री को?

'अब मुझे खुदपर शक होता है कि क्या मेरे अंदर कोई दिक्कत है? क्या मैं कुछ गलत कर रही हूं? हां मेरी उम्र हो गई है. लेकिन मैं आपसे ये नहीं कह रही कि मुझे 12 साल की लड़की के लिए कास्ट करो, 70 साल के हिसाब से कीजिए. मेरी उम्र के कितने लोगों को काम मिल रहा है, मुझे क्यों नहीं? मुझे काफी बेकार महसूस होता है. मैं सुसाइड नहीं कहूंगी, मगर कभी-कभी मैं भगवान से प्रार्थना करते हुए कहती हूं कि अगर इस दुनिया में मेरे मतलब का कुछ बचा नहीं है तो मुझे उठा लो. मैं बिना मतलब नहीं जीना चाहती.'

Advertisement

अनीता कंवल आगे ये भी बताती हैं कि उन्होंने इस इंडस्ट्री के लिए काफी सारी कुर्बानी भी दी है. एक वक्त पर जब उनकी मां जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थीं, तब भी वो सेट पर जाकर काम किया करती थीं. उन्होंने अपने बुरे वक्त में भी मजबूरी में शूटिंग की और आज उन्हें काम नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें बेहद दुख पहुंचा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement