scorecardresearch
 

दूसरी औरतों संग पार्टी करता है दुबई का अरबपति बिजनेसमैन, पत्नी को नहीं पड़़ता फर्क, भड़की डायरेक्टर

नेटफ्लिक्स शो देसी ब्लिंग में बिजनेसमैन सतीश सनपाल की पत्नी शादी में धोखाधड़ी पर एक कमेंट करती हैं, जिसपर फिल्ममेकर लक्ष्मी अय्यर भड़क गईं हैं. उन्होंने कपल की सोच पर सवाल खड़े किए हैं, साथ ही ऐसी बातें करने पर फटकार लगाई है.

Advertisement
X
देसी ब्लिंग में दिखे बिजनेसमैन सतीश सनपाल (Photo Credit: Instagram/ Satish Sanpal)
देसी ब्लिंग में दिखे बिजनेसमैन सतीश सनपाल (Photo Credit: Instagram/ Satish Sanpal)

सोशल मीडिया पर इस समय नेटफ्लिक्स के नए शो देसी ब्लिंग की चर्चा है, जिसमें इंडियन बेस्ड अरबपति बिजनेसमैन दिखाए गए हैं. शो में टीवी का फेवरेट कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी हैं. वो अरबपति बिजनेसमैन और उनकी फैमिली संग टाइम बिता रहे हैं और उन्हीं के जैसी लग्जरी लाइफ जी रहे हैं. 

शो की कई क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हैं, जिसपर लोगों के रिएक्शन्स भी देखने मिल रहे हैं. देसी ब्लिंग में एक बिजनेसमैन सतीश सनपाल की पत्नी तबिंदा सनपाल की सोच काफी सुर्खियों में है. उन्होंने दरअसल अपने पति को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिसपर हर कोई उनसे खफा है. 

बिजनेसमैन की पत्नी के बयान पर मचा बवाल

तबिंदा सनपाल ने शो में अपने पति सतीश के लिए कहा था कि उन्हें दूसरी लड़कियों के साथ वक्त बिताने का काफी शौक है. पहले वो इस बात से जलती थीं, मगर वो उनपर भरोसा करती हैं. तबिंदा का कहना था कि उन्हें तबतक कोई फर्क नहीं पड़ता जबतक सतीश अलग-अलग लड़कियों के साथ वक्त बिताते रहें और पूरी रात उनके साथ पार्टी करें. वो मानती हैं कि उनके पति जैसे ही किसी एक लड़की के साथ ज्यादा समय तक रहने लगेंगे, उनके अंदर एक इमोशनल कनेक्शन पैदा हो जाएगा. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

डायरेक्टर ने लगाई फटकार

तबिंदा सनपाल की इस सोच पर डायरेक्टर लक्ष्मी आर. अय्यर का रिएक्शन सामने आया है. वो बिजनेसमैन की पत्नी पर भड़क गई हैं क्योंकि वो ये बातें करके समाज में धोखाधड़ी जैसे अपराध को ग्लोरिफाई कर रही हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके लक्ष्मी अय्यर ने लिखा- मैंने एक रियलिटी शो का क्लिप देखा जिसमें एक पत्नी बोल रही थी कि उसको कोई प्रॉब्लम नहीं है अगर उसका पति धोखाधड़ी करे. बस वो औरत बार-बार ना हो.

'इस बकवास को नॉर्मल मत बनाओ. मॉडर्न और कूल बनने के चक्कर में ऐसे खराब उदाहरण मत सेट करो. वफादार रहना अब भी बहुत अच्छा और अट्रैक्टिव है. ईमानदार रहना अब भी बहुत अट्रैक्टिव है. सोशल मीडिया के झूठ को अपने दिमाग पर असर मत होने दो.' लक्ष्मी अय्यर ने पोस्ट के कैप्शन में शो के मेकर्स पर भी तंज कसा जिन्होंने ऐसी बात को ओटीटी पर दिखाना सही समझा. डायरेक्टर के सपोर्ट में टीवी एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्य भी नजर आईं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement