टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इस समय हैदराबाद में अपने शो 'नमक इश्क का' की शूटिंग में व्यस्त हैं. वह शादी के बाद पहली बार पति विक्रांत से दूर रह रही हैं. मोनालिसा लगातार सोशल मीडिया पर पुराने वीडियोज और फोटोज पोस्ट कर रही हैं. इन पोस्ट्स से साफ नजर आ रहा है कि वह विक्रांत को काफी मिस कर रही हैं. गोवा वेकेशन की एक फोटो पोस्ट करते हुए मोनालिसा ने लिखा, "मिसिंग, मिसिंग, विक्रांत." इसके साथ ही मोनालिसा ने हार्ट इमोजी बनाई हैं. इस मुश्किल समय में मोनालिसा शूटिंग कर रही हैं, जिसके साथ उन्हें दुख इस बात का भी है कि वह पति विक्रांत से दूर रह रही हैं.
मोनालिसा ने कही यह बात
मोनालिसा कहती हैं कि मेरे पति इस समय अपने होमटाउन आजमगढ़ में हैं. मैं उन्हें काफी मिस कर रही हूं. हम रोज वीडियो कॉल्स के जरिए एक-दूसरे से बात कर रहे हैं, क्योंकि इसके अलावा हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है. काफी लंबे समय से हम मिले भी नहीं हैं. 30 मार्च को वह अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गोरखपुर रवाना हो गए थे. इसके बाद वह अपने घर चले गए, क्योंकि मुंबई में लॉकडाउन था. बाद में मैं कोरोना पॉजिटिव आई. मैंने खुद को क्वारनटीन किया और ऐसे में उनसे मिलना भी अवॉइड किया. जैसे ही मैं ठीक हुईं, हैदराबाद में शूटिंग के लिए रवाना हो गई. हम दोनों को सच में अब काफी लंबा वक्त हो गया है, बिना मिले.
बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत ने जबसे शादी की है, वह दोनों एक-दूसरे से दूर नहीं रहे. कई महीनों से दोनों मिले नहीं हैं. दोनों ही एक-दूसरे से मिलने को लेकर एक्साइटेड हो रहे हैं. मोनालिसा अक्सर फैन्स संग अपनी पर्सनल लाइफ अपडेट शेयर करती हैं. वह फोटोशूट्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालती हैं जो देखते ही देखते वायरल होने लगती हैं.
मोनालिसा के जन्मदिन पर जानिए उनके भोजपुरी स्टार बनने तक का पूरा सफर
मोनालिसा की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कॉमेंट भी करते हैं. भोजपुरी फिल्मों में मोनालिसा को जितना प्यार मिला है. उतना ही लोग उनकी एक्टिंग को सीरियल में भी पसंद कर रहे हैं. मोनालिसा टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं. दर्शकों ने उन्हें इस शो में काफी पसंद किया था. हालांकि, वह शो में अंत तक नहीं पहुंच पाई थी. लेकिन लोगों को दिल उन्होंने जरूर जीत लिया था.