scorecardresearch
 

BB OTT: रश्मि देसाई-देवोलीना भट्टाचार्जी की होगी घर में एंट्री, 'संडे का वार' एपिसोड का होंगी हिस्सा

'बिग बॉस ओटीटी' में शामिल होकर देवोलीना और रश्मि शो में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स से बातचीत करेंगे. रश्मि की बात करें तो बिग बॉस 13 में उन्होंने एक शानदार सफर तय किया था. उनका दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ लव-हेट वाला रिलेशनशिप रहा था. हालांकि, बाद में सिद्धार्थ और शहनाज गिल की जोड़ी बिग बॉस में काफी हिट हो गई थी.

Advertisement
X
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई
स्टोरी हाइलाइट्स
  • 'संडे का वार' में आएंगी रश्मि और देवोलीना
  • करण जौहर कर रहे शो होस्ट
  • घरवालों संग करती नजर आएंगी मस्ती

इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' को बड़ी संख्या में दर्शक पसंद करते हुए उसे देख रहे हैं. टीवी के जाने-माने चेहरे और बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स देवोलीना और रश्मी देसाई 'बिग बॉस ओटीटी' में दिखाई देने वाले हैं. दोनों ही रियलिटी शो के 'संडे का वार' एपिसोड में बतौर गेस्ट शामिल होंगे.

रश्मि और देवोलीना की बॉन्डिंग

'बिग बॉस ओटीटी' में शामिल होकर देवोलीना और रश्मि शो में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स से बातचीत करेंगे. रश्मि की बात करें तो बिग बॉस 13 में उन्होंने एक शानदार सफर तय किया था. उनका दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ लव-हेट वाला रिलेशनशिप रहा था. हालांकि, बाद में सिद्धार्थ और शहनाज गिल की जोड़ी बिग बॉस में काफी हिट हो गई थी.

'बिग बॉस 13' में देवोलीना ने रश्मि की तब भी मदद की थी जब वह अलग टीम से थीं. वह उन्हें बहुत सी बातें भी समझाती थीं. इसी तरह बिग बॉस ओटीटी की बात करें तो हाल के एपिसोड में शमिता उस वक्त बेहद इमोशनल नजर आईं, जब वह नेहा भसीन के साथ अपनी कुछ यादें शेयर कर रही थीं. उन्होंने नेहा को अपने पहले बॉयफ्रेंड के बारे में बताया जिसकी एक कार एक्सिडेंट में मौत हो गई थी. ऐसे में पता चलता है कि दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है.

Advertisement

Sidharth Shukla के निधन पर टूटा रश्मि देसाई का दिल, बिग बॉस में करते थे लड़ाई

वहीं, रियलिटी शो में शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल के बीच में अब रिश्ते बेहतर होने लगे हैं. दोनों एक-दूसरे से बातचीत भी करते देखे गए हैं. हाल के एक टास्क में प्रतीक और शमिता अपोनेंट बने थे और इसी दौरान उन्होंने अपना गाल शमिता की ओर कर दिया था. इसके बाद शमिता ने उनके गाल पर किस किया था. शमिता और प्रतीक का यह वीडियो उनके फैन्स सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं.

 

Advertisement
Advertisement