scorecardresearch
 

Abhishek Bachchan को क्यों आया गुस्सा? 'दसवीं' के सेट से लीक हुआ वीडियो

फिल्म 'दसवीं' को आगरा की सेंट्रल जेल में फिल्माया गया है. गुस्से से आग बबूला, सूझ-बूझ में तेज-तर्रार, कुर्ता पायजामा और सिर पर पगड़ी बांधे अभिषेक बच्चन एकदम जाट नेता लुक में नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' 7 अप्रैल को हो रही रिलीज
  • निम्रत कौर और यामी भी आएंगी नजर
  • अभिषेक का BTS वीडियो लीक

Abhishek Bachchan Dasvi: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपने डायलेक्ट्स को बखूबी बोलने के लिए जाने जाते हैं. इनके अंदर यही तो कला है जो एक्टिंग फील्ड में इन्हें सबसे अलग दिखाती है. एक्टिंग में देसी तड़का किस तरह लगाना है, अभिषेक बच्चन को पता है. इनकी फिल्म 'दसवीं' (Dasvi) रिलीज होने वाली है. फिल्म में अभिषेक बच्चन एक जात नेता कैदी की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म में निम्रत कौर और यामी गौतम भी नजर आने वाली हैं. 

BTS वीडियो लीक
फिल्म 'दसवीं' को आगरा की सेंट्रल जेल में फिल्माया गया है. गुस्से से आग बबूला, सूझ-बूझ में तेज-तर्रार, कुर्ता पायजामा और सिर पर पगड़ी बांधे अभिषेक बच्चन एकदम जाट नेता लुक में नजर आ रहे हैं. इस लुक को लेने के लिए उन्हें ज्यादा समय नहीं लगा था. फिल्म की शूटिंग से पहले अभिषेक बच्चन ने ऑडिशन दिया था, जिसमें उन्होंने एक्टिंग करने की जब-जब कोशिश की, वह फेल हो गए. बाद में जब वह अपने देसी अवतार में निकलकर बाहर आए तो मेकर्स को अपना 'चौधरी' अभिषेक बच्चन में ही नजर आया. 

Abhishek Bachchan Dasvi: कैदियों से किया वादा नहीं भूले अभ‍िषेक बच्चन, जेल में दिखाई 'दसवीं'

अभिषेक बच्चन ने अबतक 70 फिल्में की हैं. हर फिल्म में एक अलग किरदार निभाया है. पिछले कुछ समय से अभिषेक बच्चन की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट होती नजर आ रही हैं. शायद अभिषेक बच्चन दर्शकों की नब्ज पकड़ चुके हैं. वह अच्छी तरह जान चुके हैं कि दर्शकों को क्या मसाला और क्रिएटिविटी चाहिए. अभिषेक बच्चन के लिए बतौर जेल का कैदी किरदार निभाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं रहा, क्योंकि फिल्म में दिखाए जाने वाला उनका देसी अंदाज तो अभिषेक बच्चन के अंदर पहले से ही था. 

Advertisement

कैदियों के साथ Abhishek Bachchan ने खाया खाना, बताया कैसा था जेल में Dasvi की शूटिंग करना

एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने फिल्म को लेकर कहा था कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है. अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट में लिखा था, "मैं दसवीं को आप सभी के साथ शेयर करते हुए बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं. यह फिल्म मेरे दिल के बेहद, बेहद करीब है. मैं इस फिल्म में भरोसा रखता हूं जो भी यह कहना चाहती है. फिल्म को मनोरंजक बनाने के साथ एक इस तरह का मैसेज आप लोगों तक पहुंचाना, जिसके बारे में आप सभी सोचें, मुझे बेहद खुशी देता है."

 

Advertisement
Advertisement