बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, जिसमें जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर एक प्रमुख किरदार के तौर पर उभरे हैं. प्रशांत किशोर ने दावा किया है, 'बिहार में 60% से ज्यादा जनता बदलाव चाहती है और पिछले 25-30 साल से जो राजनीतिक विकल्प के अभाव में एक तरह से धीरे-धीरे राजनीति को लेकर चुनाव को लेकर उदासीनता बन गई थी, विकल्प नहीं था लोगों के पास.' उनका मानना है कि यह बंपर वोटिंग जन सुराज के रूप में एक नए विकल्प के प्रति जनता के उत्साह को दर्शाती है.