बिहार चुनाव में एक बार फिर घुसपैठियों का मुद्दा गरमा गया है, जिसमें बीजेपी, जेडीयू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच अलग-अलग सुर सुनाई दे रहे हैं. जहां बीजेपी इस मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर आक्रामक दिख रही है, वहीं उसकी सहयोगी जेडीयू इसे धर्म के चश्मे से न देखने की सलाह दे रही है.