scorecardresearch
 

Bhiwani: यूट्यूबर्स से परेशान डॉक्टर दंपति ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रोटेस्ट, लगाई न्याय की गुहार

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में एक डॉक्टर दंपति ने यूट्यूबर्स से परेशान आकर लघ सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया. उन्होंने उन यूट्यबर्स को गिरफ्तार किए जाने की भी मांग की है.

Advertisement
X
प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर
प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • डॉक्टर दंपति ने पीएम से लगाई न्याय की गुहार
  • यूट्यबर्स से परेशान है यह डॉक्टर दंपत्ति

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में एक डॉक्टर दंपति ने यूट्यूबर्स से परेशान होकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग से लेकर महिला आयोग तक से न्याय की गुहार लगाई है. न्याय के लिए डॉक्टर दंपत्ति गणमान्य लोगों के साथ सड़कों पर उतरे. उन्होंने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर खुद को बचाने की गुहार भी लगाई है. 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, शिक्षा स्वास्थ्य एवं सहयोग संगठन की ओर इस डॉक्टर दंपति के अस्पताल को लेकर कोर्ट में केस किया हुआ है. इस संगठन का आरोप है कि ये अस्पताल जिस जमीन पर बना है, वो राजपूत धर्मशाला की जमीन है. जिस पर अवैध रूप से अस्पताल बनाया गया है. साथ ही इस अस्पताल को आयुष्मान योजना में जोड़ने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. 

कुछ दिन पहले इन्हीं सवालों को लेकर शिक्षा स्वास्थ्य एवं सहयोग संगठन के अध्यक्ष बृजपाल परमार ने दो यूट्यूबर्स (एएनडीवाई न्यूज & जेएनसी न्यूज) से अस्पताल के पास खबरें बनवाई तो इसी दौरान डॉक्टर दंपति बृजपाल परमार और यूट्यूबर्स के बीच विवाद हुआ था. दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई थी और पुलिस को अपनी-अपनी शिकायत दी थी.

ब्लैकमेल करना चाहते हैं यूट्यूबर्स

डॉक्टर विनोद अंचल और उनकी पत्नी अनीता अंचल ने कहा कि वो अपने अस्पताल को लेकर चल रहे केस की लड़ाई कोर्ट में लड़ रहे हैं. कोर्ट का जो फैसला होगा, वो उन्हें मान्य है. लेकिन फैसले से पहले बृजपाल परमार यूट्यूबर्स के साथ हर रोज अस्पताल के पास खबरें बनवा कर खुद ही सही गलत का फैसला करते हुए हम पर तरह तरह के आरोप लगाता है और ये यूट्यूबर्स वो वीडियो वायरल कर हमें मानसिक रूप से परेशान करते हैं. डॉक्टर दंपति ने आरोप लगाया है कि ये यूट्यूबर्स दबाव बना कर उनको ब्लैकमेल करना चाहते हैं.

Advertisement

 डॉक्टर दंपत्ति के पक्ष में एनआईएमए 

डॉक्टर दंपति के पक्षों गणमान्य लोगों के साथ डॉक्टर्स की एसोशिएन एनआईएमए भी समर्थन में उतरी. एनआईएमए के जिला प्रधान डॉक्टर संदीप टांक ने कहा कि जो संगठन शहर के घोटाले की आवाज उठाएं. उसका हम समर्थन करते हैं, लेकिन इसकी आड़ में डॉक्टर दंपति को ब्लैकमेल करना निंदनीय है. उन्होंने भी यूट्यूबर्स की गिरफ्तारी की मांग की. 

(जगबीर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें

 

Advertisement
Advertisement