न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से बड़ी खबर है कि ईरान ने समझौते के तहत अपने संवर्धित यूरेनियम भंडार को सौंपने पर सहमति जताई है. ये वही मुद्दा है जिसे लेकर अमेरिका-ईरान के बीच सबसे ज्यादा तनातनी थी. हालांकि, समझौते की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका ने शुरुआती समझौते में ही ईरान से यूरेनियम भंडार को लेकर स्पष्ट मांग की थी.