'100 साल बाद जब मेरे नाती-पोते भारत आएंगे...', दिल्ली में ऐसा क्यों बोले मार्को रुबियो

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस समय भारत दौरे पर हैं. नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के नए कॉन्सुलर विंग का उद्घाटन करते हुए उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. रुबियो ने मुस्कुराते हुए कहा कि जब 100 साल बाद उनके परिवार के लोग भारत आएंगे तो इस इमारत पर लगी पट्टिका को देखकर गर्व करेंगे.

Advertisement
मार्को रुबियो ने नए कॉन्सुलर विंग का उद्घाटन किया. (Photo- ITG) मार्को रुबियो ने नए कॉन्सुलर विंग का उद्घाटन किया. (Photo- ITG)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के चार दिवसीय भारत दौरे के दौरान नई दिल्ली में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां उन्होंने अमेरिकी दूतावास के नए सपोर्ट एनेक्स और कॉन्सुलर विंग का उद्घाटन किया. इसी दौरान रुबियो का हल्का-फुल्का लेकिन भावुक अंदाज देखने को मिला.

उद्घाटन समारोह में रुबियो ने नई इमारत पर लगी आधिकारिक पट्टिका का अनावरण किया. पट्टिका से कवर हटाने के बाद वह मुस्कुराते हुए बोले, "ये मेरी पहली पट्टिका है. इसलिए अब से 100 साल बाद जब मेरे पोते-पोतियां भारत घूमने आएंगे, तो वो इस पट्टिका को देखेंगे. ये बहुत शानदार होगा."

Advertisement

रुबियो का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई लोगों ने इसे भारत-अमेरिका रिश्तों की गर्मजोशी से जोड़कर देखा.

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी इस कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर किए. उन्होंने लिखा, "नई दिल्ली में हमारे नए सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में मार्को रुबियो के साथ शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात थी. यह आधुनिक सुविधा अमेरिकी और भारतीय लोगों को बेहतर सेवाएं देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है और अमेरिका-भारत साझेदारी की मजबूत नींव को और मजबूत करेगी."

वहीं रुबियो ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, "नई दिल्ली स्थित हमारे दूतावास में नए कॉन्सुलर विंग का उद्घाटन किया, जो अमेरिकी सीमाओं की सुरक्षा के लिए अधिक सख्त जांच, प्रोसेसिंग और स्क्रीनिंग की जरूरी सुविधाएं देगा. हर वीजा फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा फैसला होता है और मुझे गर्व है कि यहां काम करने वाले अमेरिकी अधिकारी राष्ट्रपति ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' विदेश नीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं."

Advertisement

भारत दौरे के दौरान रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की. इस बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति, ऊर्जा सुरक्षा, सप्लाई चेन और नई टेक्नोलॉजी में सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. रुबियो ने मुलाकात के बाद X पर लिखा, नई दिल्ली में मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अमेरिका-भारत रिश्तों के महत्व को रेखांकित किया. हमने मध्य पूर्व की स्थिति, ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी, महत्वपूर्ण सप्लाई चेन की सुरक्षा और उभरती टेक्नोलॉजी में सहयोग पर चर्चा की. मुझे राष्ट्रपति की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण देते हुए खुशी हुई."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement