US: अलास्का में 8.2 की तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने झटकों की तीव्रता 8.2 बताई. भूकंप का केंद्र अलास्का (Alaska) में पेरीविल से 91 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में बताया जा रहा है. भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 29 मील नीचे थे.

Advertisement
अलास्का में भूकंप के झटके (फाइल फोटो) अलास्का में भूकंप के झटके (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • अलास्का,
  • 29 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST
  • पेरीविल से 91 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में था भूंकप का केंद्र
  • भूकंप के बाद जारी हुई सुनामी की चेतावनी

अमेरिका के अलास्का प्रायद्वीप में बुधवार शाम को 8.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के बाद हवाई में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. होनोलूलू स्टार ए़डवरटाइजर के मुताबिक, प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने 8.1 की तीव्रता के झटके रिकॉर्ड किए. सेंटर के मुताबिक, अभी यह जांच की जा रही है कि हवाई में सुनामी का खतरा है या नहीं. 

Advertisement

वहीं, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने झटकों की तीव्रता 8.2 बताई. भूकंप का केंद्र अलास्का (Alaska) में पेरीविल से 91 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में बताया जा रहा है. भूकंप का केंद्र समुद्र तल से  29 मील नीचे थे. 

आधे घंटे के भीतर तीन झटके आए
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इस क्षेत्र में आधे घंटे के भीतर तीन बार झटके महसूस किए गए. पहले 8.2 तीव्रता के झटके आए. इसके आधे घंटे बाद 6.2 और 5.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र की ओर से कहा गया है कि सुनामी के संभावित खतरे की जांच की जा रही है. 

बयान में कहा गया है कि मिली सभी जानकारी और आंकड़ों के आधार पर भूकंप से सुनामी आ सकती है. यह भूकंप के केंद्र से दूर तटीय क्षेत्रों में भी विनाशकारी हो सकती है. प्रारंभिक भूकंपीय आंकड़ों के मुताबिक, इस भूकंप को केंद्र के क्षेत्र में लगभग सभी को व्यापक रूप से महसूस किया जाना चाहिए था. साथ ही इससे नुकसान की भी आशंका थी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement