BJP महिला कार्यकर्ता के नाम से अश्लील वीडियो वायरल, पार्षद का नाम आया सामने

मेरठ में महिला बीजेपी कार्यकर्ता के नाम से एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पीड़िता ने बीजेपी पार्षद और उसके साथी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है. इस मामले पर एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 13 जून 2023,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

मेरठ की रहने वाली एक महिला के नाम से अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. पीड़िता बीजेपी की कार्यकर्ता बताई जा रही है. महिला ने दो युवकों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की एफआईआर थाने में दर्ज कराई है. इसमें एक बीजेपी के पार्षद का नाम भी सामने आया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के टीमें लगाई हैं. जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा. 

Advertisement

महिला का अश्लील वीडियो बताकर किया वायरल

पीड़िता का कहना है कि 6 जून को रविंद्र नागर और उसके साथी ने एक अश्लील वीडियो को उसका बताकर बदनाम किया और अब उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं, जिससे वह काफी आहत है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

कई विवादों में आया बीजेपी पार्षद का नाम सामने 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रविंद्र नागर के साथ जिस अन्य आरोपी का नाम सामने आया है  उसका नाम भी रविंद्र है, वह बीजेपी का पार्षद बताया जा रहा है. इसका नाम पहले भी कई विवादों में रहा है. पुलिस का कहना है कि यह एक गंभीर मामला है, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मामले में बीजेपी समेत कई राजनीतिक दलों में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है. आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

Advertisement

महिला के बयान लेते समय भी हमला करने के आरोप 

एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि एक महिला ने थाना भावनपुर पर एफआईआर दर्ज कराई थी कि रविंद्र नागर ने उसे ब्लैकमेल करने के लिए उनका अश्लील वीडियो वायरल किया है. एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि इस मामले में जो दूसरा शख्स है उसका उसका नाम भी रविंद्र जो बीजेपी का पार्षद बताया जा रहा है. उस पर भी वीडियो वायरल करने का आरोप है.  इसकी  छानबीन की जा रही है कि वह किस जगह से पार्षद है. 

इसमें मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है. आरोप यह भी है कि जिस समय महिला के 164 के बयान कराए जा रहे थे, तब भी उस पर हमला किया गया. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement