'लोग समझते हैं मां-बेटा', 25 साल के युवक को 4 बच्चों की मां से हुआ प्यार

इस कपल के बीच उम्र का काफी ज्यादा फासला है. दोनों की आमने-सामने की मुलाकात छह महीने पहले ही हुई थी और तुरंत डेटिंग करना शुरू कर दिया. ये कपल साल के आखिर तक शादी करने की उम्मीद कर रहा है. इनका कहना है कि लोग गलती से इन्हें मां और बेटा समझ लेते हैं.

Advertisement
कपल के बीच उम्र का अधिक अंतर (तस्वीर- ल्यूक एलाइस) कपल के बीच उम्र का अधिक अंतर (तस्वीर- ल्यूक एलाइस)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

सोशल मीडिया पर एक कपल की प्रेम कहानी वायरल हो रही है जिनकी उम्र में 29 साल का अंतर है. उम्र में अधिक फासला होने के चलते उन्हें लोगों के बुरे कमेन्ट का सामना करना पड़ता है. कपल का कहना है कि लोग उनकी खिल्ली उड़ाते हैं, ताने मारते हैं और हद से ज्यादा आलोचना करते हैं. कपल ने हाल ही में सगाई की है. दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं.

Advertisement

कपल का कहना है कि वे पहली नजर में ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे. कपल ने बताया कि कई लोगों को उनकी तस्वीरों को देखकर लगता है कि वे मां और बेटे हैं. 

इंग्लैंड के रहने वाले ल्यूक एलियास और स्टेफ व्हाइट की मुलाकात छह महीने पहले हुई थी. अब दोनों ने एक दूसरे से सगाई की है. ल्यूक और स्टेफ ने बीते साल जून में फेसबुक पर चैटिंग करना शुरू किया था. इसके दो दिन बाद दोनों ने मुलाकात की. फिर दोनों ने उम्र में 29 साल का अंतर होने के बावजूद एक दूसरे को गले लगाया और डेट करना शुरू कर दिया. 25 साल के ल्यूक का कहना है कि वह 54 साल की स्टेफ पर फिदा हो गए थे. उनका कहना है, 'वह जमीन से जुड़ी हैं और उनका व्यक्तित्व बहुत प्यारा है.'

Advertisement

चार बच्चों की मां हैं स्टेफ

स्टेफ चार बच्चों की मां हैं. उनका कहना है कि जब वह, ल्यूक के साथ पहली डेट पर गई थीं, तभी आगे बढ़ने का फैसला कर लिया था. उन्हें ऐसा लगा जैसे उनकी लॉटरी लग गई हो. ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले ल्यूक का कहना है कि स्टेफ उनके जीवन का प्यार हैं.

उनका कहना है कि उन्हें परिवार और दोस्तों का पूरा सपोर्ट है लेकिन अनजान लोग उन्हें तिरछी नजरों से देखते हैं. ल्यूक और स्टेफ दोनों ही खुद पर आ रहे कमेन्ट्स को नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं. दोनों साल के आखिर में शादी करने की उम्मीद कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement