Unix ने लॉन्च किया अनोखा ब्लूटूथ स्पीकर, साथ में मिलता है खास माइक, बदल सकेंगे आवाज

Unix ने नया वायरलेस स्पीकर लॉन्च किया है, जो कैरोके माइक के साथ आता है. इस माइक की मदद से हैंडफ्री कॉल्स पर बात भी कर पाएंगे. साथ ही आप इसकी मदद से अपनी आवाज को भी बदल सकते हैं. ये डिवाइस 1200mAh की बैटरी के साथ आता है, जो सिंगल चार्ज में 5 से 6 घंटे का बैटरी बैकअप ऑफर करती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.

Advertisement
ये स्पीकर कैरोके माइक के साथ आता है. ये स्पीकर कैरोके माइक के साथ आता है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

Unix ने भारतीय बाजार में एक नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है, जो बिल्ट-इन कैरोके माइक के साथ आता है. ये दोनों ही प्रोडक्ट्स आपको सिंगल यूनिट में मिलेंगे, जो बेहद आकर्षक कीमत पर आता है. कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में ही अपना नेकबैंड भी लॉन्च किया था. 

ब्रांड का Mystic Wireless ब्लूटूथ स्पीकर कॉम्पैक्ट और लाइटवेट डिजाइन के साथ आता है. ब्रांड का कहना है कि इसे प्रीमियम फैब्रिक मैटेरियल से तैयार किया गया है, जिससे अच्छी ड्यूरेबिलिटी मिले. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement

क्या हैं इस स्पीकर में खास? 

ये डिवाइस एक पोर्टेबल स्पीकर है, जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं. डिवाइस को पावर देने के लिए 1200mAh की बैटरी दी गई है, जो 6 घंटे तक का बैटरी बैकअप ऑफर करती है. आप इसे सिंगल चार्ज में लंबे समय तक यूज कर पाएंगे. डिवाइस टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है. 

यह भी पढ़ें: LAVA Agni 3 Review: डुअल डिस्प्ले फोन, कीमत कम, लेकिन फीचर्स महंगे जैसे 

डिवाइस को फुल चार्ज करने में 1 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है. Mystic स्पीकर के साथ आपको बिल्ट-इन कैरोके माइक मिलती है. इसमें आपको वॉयस चेंजिंग फीचर मिलता है. इसकी मदद से आप अपनी आवाज को बदल सकेंगे. ये डिवाइस Bluetooth V5.3 कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसमें 10 मीटर की रेंज मिलती है. 

Advertisement

इस माइक का इस्तेमाल आप हैंड फ्री कॉलिंग के लिए भी कर सकते हैं. स्पीकर में USB, TF कार्ड और माइक्रोफोन इनपुट का ऑप्शन मिलता है. डिवाइस 5W का साउंड आउटपुट ऑफर करता है. साथ ही इसमें आपको वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: Quantum Band Review: सि‍रदर्द, डिप्रेशन, एंज़ायटी से राहत देने का दावा करता है ये बैंड, जानिए कैसे करता है काम 

कितनी है कीमत? 

Mystic वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 899 रुपये है. इस कीमत में ही आपको माइक भी मिलता है. इसे आप तीन कलर ऑप्शन- वॉइट, ब्लैक और पिंक में खरीद सकते हैं. इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और दूसरे प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीद पाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement