IND Vs WI T20 Match: रोहित-पंत की वापसी पक्की, कौन होगा बाहर? WI के खिलाफ ये हो सकती है प्लेइंग-11

कप्तान रोहित शर्मा की वापसी के साथ टीम इंडिया मजबूत हो गई है. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 क्या होगी, इसपर हर किसी की नज़रें टिकी हैं. इस सीरीज़ में रोहित शर्मा समेत बाकी बड़े स्टार्स प्लेयर की वापसी हो रही है.

Advertisement
Rohit Sharma (Getty) Rohit Sharma (Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST
  • भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पहला टी-20 मैच
  • आराम के बाद वापसी कर रहे हैं रोहित शर्मा

वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है. Tarouba में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया के बड़े स्टार्स की वापसी हो रही है. कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत, फिनिशर दिनेश कार्तिक टीम में आएंगे. टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों के लिहाज से यह काफी अहम सीरीज़ है. 

अब जब बड़े स्टार्स की वापसी हो रही है, तब हर किसी की नज़र इस बात पर है कि टीम इंडिया की प्लेइंग-11 क्या होगी. ब्रेक के बाद रोहित शर्मा की वापसी हो रही है, ऐसे में उनका जोड़ीदार कौन होगा यह भी देखने वाली बात होगी. क्या ईशान किशन को ओपनिंग पर भेजा जाएगा या फिर ऋषभ पंत से ओपनिंग करवाकर एक नया प्रयोग होगा. 

Advertisement

अर्शदीप सिंह को खिलाएंगे रोहित शर्मा?

इनके अलावा हर किसी की नज़रें अर्शदीप सिंह पर टिकी हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था और पहले ही मैच में दो विकेट लिए थे. हालांकि उसके बाद वह नहीं खेल पाए थे. अब कप्तान रोहित की वापसी हुई है, तो देखना होगा कि क्या टी-20 वर्ल्डकप के प्लान में अर्शदीप सिंह जगह बना पाएंगे या नहीं. 
 

पहले टी-20 मैच में ये हो सकती है प्लेइंग-11: 
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन

 

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने शुक्रवार को ही अपने स्क्वॉड में संजू सैमसन को भी शामिल किया है. चोटिल केएल राहुल टी-20 सीरीज़ से बाहर हो गए हैं, ऐसे में संजू सैमसन को उनकी जगह लिया गया है. 
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement