अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी ने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया. घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिसर में मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा. सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया और स्नाइपर टीमों को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई.