अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑन डेफनेस एंड अदर कम्युनिकेशन डिसऑर्डर के मुताबिक, इंसान के लिए 70 डेसीबल तक की आवाज सामान्य है. भारत के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने इसकी लिमिट 65 डेसीबल तय की है. W.H.O. के मुताबिक, 80 डेसीबल से ज्यादा की आवाज में 8 घंटे से ज्यादा रहना खतरनाक हो सकता है.