देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर लगातार बना हुआ है. मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जबकि मौसम विभाग ने कई इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है. दूसरी ओर दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्व के राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद थोड़ी राहत मिली, लेकिन अगले कुछ दिनों में फिर तेज गर्मी लौटने के आसार हैं.