कन्या
three of cups
आज का दिन आप के लिए मनोनुकूल वातावरण को बनाए रखने में सहयोगी है. करीबियों के साथ सुखद पल बांटेंगे. रचनात्मक नजरिया बनाए रखेंगे. भावनात्मक मामलों मे प्रभावपूर्ण स्थिति रहेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. लोगों का समर्थन मिलेगा. शुभ सूचनाओं में वृद्धि बनी रहेगी. अवसरों को पहचानने में आगे रहेंगे. आत्मनियंत्रण बनाए रखेंगे.
कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे. उत्साह और विश्वास से वांछित सफलता पाएंगे. सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का प्रयास रहेगा. सभी से संबंध मधुर बनाए रखेंगे. प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी. आवश्यक कार्यों को पूरा करने में सहजता रहेगी. संबंधों में सुधार आएगा. व्यापार में शुभता बनाए रखेंगे. सहयोगी मदद बनाए रखेंगे. निजी मामलों में सरलता बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संवार पाएगा. शारीरिक अवरोध समाप्त होंगे. व्यक्तिगत स्थिति बेहतर बनी रहेगी.
आर्थिक स्थिति: पद प्रभाव को बल मिलेगा. विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे. कला कौशल को बढ़ावा मिलेगा.
रिश्ते: व्यक्तिगत संबंधों को मीठा बनाए रखेंगे. करीबियों संग सुखद समय बिताएंगे. दिल की कह पाएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा