Nautapa 2026: कल से शुरू हो रहे साल के 9 सबसे गर्म दिन, 4 राशियों की पलटेगी किस्मत!

Nautapa 2026: कल 25 मई से शुरू हो रहे हैं साल के 9 सबसे गर्म दिन. कल से सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर आग बरसाएंगे , लेकिन इस भीषण तपिश के बीच इन 4 भाग्यशाली राशियों की किस्मत सूर्य की तरह चमकने वाली है.

Advertisement
Nautapa 2026 Nautapa 2026

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

Nautapa 2026 Nakshatra Parivartan: ज्येष्ठ मास की शुरुआत के साथ ही उत्तर और मध्य भारत में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है.  लेकिन अब मौसम और ज्योतिष दोनों के लिहाज से साल का वो सबसे कठिन समय कल से शुरू होने जा रहा है, जब सूर्य देव धरती पर सबसे ज्यादा आग बरसाते हैं.  ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कल यानी 25 मई 2026 से सूर्य देव वृषभ राशि में रहते हुए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे नौतपा की शुरुआत हो रही है.  इस साल भी नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का प्रकोप अपने चरम पर रहेगा. 

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि जहां एक तरफ कल से शुरू हो रहा नौतपा आम जनजीवन को अपनी तपिश से बेहाल करेगा, वहीं दूसरी तरफ सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ खास राशि के जातकों के लिए सफलता और तरक्की के नए द्वार खोलने जा रहा है. आइए जानते हैं कि इस भीषण तपिश के बीच किन 4 राशियों की किस्मत सूर्य की तरह चमकने वाली है. 

क्यों खास और इतना गर्म होता है नौतपा?
ज्योतिष शास्त्र में रोहिणी नक्षत्र को चंद्रमा का नक्षत्र माना गया है, जो शीतलता का प्रतीक है. जब ग्रहों के राजा सूर्य इस ठंडे स्वभाव वाले नक्षत्र में आते हैं, तो वे इसके प्रभाव को सोख लेते हैं, जिससे पृथ्वी का तापमान अचानक बहुत बढ़ जाता है.  इन 9 दिनों में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी भी कम मानी जाती है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस दौरान सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं, जिससे भयंकर गर्मी होती है. 

Advertisement

इन 4 भाग्यशाली राशियों पर होगी सूर्य देव की कृपा
1. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ साबित होने वाला है.  इस अवधि में आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी साख बढ़ेगी. आर्थिक रूप से भी यह समय मुनाफे का संकेत दे रहा है.

2. सिंह राशि (Leo)
चूंकि सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए रोहिणी नक्षत्र में उनका जाना आपके आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी को और मजबूत करेगा. व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है. 

3. धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों के लिए नौतपा का यह समय करियर में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा,  पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं.

4. मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं. निवेश किए गए पैसों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा,  यदि लंबे समय से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल रही थी, तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement