SP ऑफिस से निकलते ही युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में भर्ती

अजमेर एसपी कार्यालय के बाहर शिकायत देने आए युवक ने संदिग्ध कीटनाशक पी लिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा. पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है. युवक बांदरसिंदरी का निवासी है और कुछ परिचितों के खिलाफ परिवाद देने आया था. डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर है.

Advertisement
शिकायत के बाद आत्मघाती कोशिश!(Photo: Screengrab) शिकायत के बाद आत्मघाती कोशिश!(Photo: Screengrab)

चंद्रशेखर शर्मा

  • अजमेर,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने शिकायत देने के बाद परिसर से बाहर निकलते ही संदिग्ध कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया. जहर का असर होते ही युवक अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे संभाला और तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की.

Advertisement

युवक को आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू कर दिया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई.

यह भी पढ़ें: नशे की लत ने बना दिया वाहन चोर, अजमेर पुलिस ने बरामद की 30 चोरी की बाइक, 2 शातिर गिरफ्तार

एडिश्नल एसपी हिमांशु जांगिड ने बताया कि युवक बांदरसिंदरी क्षेत्र का निवासी है और वह अपने कुछ परिचितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एसपी कार्यालय आया था.

अस्पताल में चल रहा इलाज, अधिकारी पहुंचे मौके पर

जानकारी के अनुसार, युवक ने एसपी कार्यालय में अपना परिवाद सौंपने के बाद जैसे ही परिसर से बाहर कदम रखा, उसने अज्ञात पदार्थ का सेवन कर लिया. कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही सीओ नॉर्थ, एसएचओ सिविल लाइंस और एसएचओ कोतवाली सहित अन्य अधिकारी तुरंत जेएलएन अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से युवक की स्थिति की जानकारी ली और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की.

पुलिस और अस्पताल प्रशासन की तत्परता के कारण युवक को समय रहते उपचार मिल सका.

युवक की हालत स्थिर, बयान के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टरों की त्वरित प्रतिक्रिया के बाद फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि इस समय उनकी प्राथमिकता युवक की जान बचाना है.

अधिकारियों के अनुसार युवक के पूरी तरह होश में आने और स्वास्थ्य सामान्य होने के बाद उसके विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे. इसके बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement