How to Clean Makeup Brush: गंदे मेकअप ब्रश से दाग-धब्बों से भर जाएगा चेहरा! घर पर ऐसे करें मिनटों में साफ

अगर कोई लगातार गंदे मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करता है तो चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. आइए हम आपको बताते हैं कि आसान घरेलू तरीकों से मेकअप ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर को डीप क्लीन करने का सही तरीका, ताकि आपकी स्किन हमेशा हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे.

Advertisement
मेकअप ब्रश की डीप क्लीनिंग जरूरी होती है. (PHOTO:ITG/AI) मेकअप ब्रश की डीप क्लीनिंग जरूरी होती है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

How to Clean Makeup Brush: मेकअप तो आजकल सभी करते हैं और इसके बिना तो कुछ महिलाएं घर से बाहर कदम नहीं निकालती हैं. कॉलेज हो या ऑफिस महिलाएं मेकअप करके ही जाती हैं, इस तरह मेकअप ब्रश रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों में शुमार है. लेकिन मेकअप करने के लिए बाद ब्रश को अक्सर साफ करना अक्सर ही लोग अनदेखा कर देते हैं. जबकि मेकअप ब्रश को अगर अच्छी तरह साफ नहीं किया जाए तो वो हमारी स्किन के लिए खतरनाक बन सकता है. 

Advertisement

रोजाना मेकअप के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ब्रश को अगर आप बिना धोए लगातार इस्तेमाल करते हैं तो कुछ समय के बाद इसमें धूल, मिट्टी, तेल और कण जमा होने लगते हैं. जब आप इसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाता है और गंदा ब्रश चेहरा लगाने से दाग-धब्बे आपके फेस पर भर जाते हैं. अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और स्किन बनाना चाहते हैं तो नियमित तरीके से ब्रश की सफाई करें. 

आइए आपको घर पर मेकअप ब्रश को साफ करने के कुछ आसान और असरदार तरीके बताते हैं, जो आपके बहुत काम आने वाले हैं.  

कितने दिनों में साफ करना चाहिए?

जिस मेकअप ब्रश से आप फाउंडेशन और कंसीलर लगाते हैं, उसे हफ्ते में एक बार जरूर अच्छी तरह से साफ करना चाहिए. अगर बात पाउडर ब्रश की करें तो उसको 15 से 20 दिनों के अंदर आपको क्लीन करना चाहिए. ब्यूटी ब्लेंडर को हर दो से तीन बार इस्तेमाल के बाद उनकी डीप क्लीनिंग करनी चाहिए.

Advertisement

क्यों गंदे होते हैं ब्रश? 

रोजाना ब्रश से मेकअप प्रोडक्ट चेहरे पर लगाते हैं तो कुछ ब्रश पर ही चिपक जाता है. इसके अलावा स्किन से निकलने वाला ऑयल भी इस पर ही लग जाता है और खुले में रखने से धूप इन पर बैठ जाती है. मेकअप ब्रश अगर लंबे समय तक साफ न किए जाएं, तो उनमें धूल, ऑयल, बैक्टीरिया और पुराने मेकअप की लेयर जम जाती है और इसलिए उनकी डीप क्लीनिंग करते रहना चाहिए. 

मेकअप ब्रश साफ करने के आसान तरीके

बेबी शैंपू या माइल्ड शैंपू से करें सफाई

मेकअप ब्रश को साफ करने के लिए कोई माइल्ड शैंपू या फिर आप बेबी शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे एक तो ब्रश के बाल हार्ड नहीं होते हैं और टूटते भी नहीं है. इसलिए ब्रश की सफाई के लिए बेबी शैंपू सबसे बेस्ट माना जाता है.

  1. सबसे पहले एक बाउल में हल्का गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा बेबी शैंपू मिलाएं. उसके बाद इसमें अपने सारे ब्रश डिबोकर रखें और ब्रिसल्स को हल्के हाथों से साफ करें. 
  2. इसके बाद ब्रश को अपनी हथेली पर गोल-गोल घुमाएं. इससे अंदर फंसा मेकअप भी बाहर आ जाता है. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि ब्रश को ज्यादा जोर से न रगड़ें,वरना उनके ब्रिसल्स खराब हो सकते हैं. 
  3. हाथ में रगड़ने के बाद साफ पानी में ब्रश को धोएं, जब तक उससे झाग निकलना बंद न हो जाए. ब्रश के हैंडल और जॉइंट वाले हिस्से को ज्यादा गीला न करें, वरना वो जल्दी खराब हो सकते हैं. 
  4. आखिर में  साफ तौलिये या टिश्यू की मदद से ब्रश को हल्के हाथों से दबाकर उसमें मौजूद सारा एक्स्ट्रा पानी बाहर निकाल लें और उसको सूखाने के लिए रखें. ब्रश को हमेशा तौलिये पर हल्का तिरछा रखकर ही सुखाएं. 

देसी तरीके से साफ करें ब्रेश

अगर आप शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप नारियल तेल और लिक्विड साबुन का मिक्सर बनाकर यूज कर सकते हैं. नारियल तेल मेकअप को आसानी से घोल देता है और ब्रश को मुलायम बनाए रखता है. इस देसी नुस्खे को आप घर पर ब्रश की सफाई के लिए आजमा सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement