Valentines Day Special Recipes: वैलेंटाइन डे प्यार जताने का एक खास मौका होता है. इस दिन हर कोई अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग और स्पेशल करना चाहता है. अगर आप भी इस दिन को और खास व यादगार बनाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर को अपने हाथों से कुछ टेस्टी बनाकर खिलाएं. प्यार से बनाया गया खाना दिल से जुड़ता है और रिश्ते में और भी मिठास घोल देता है. ऐसे में इस वैलेंटाइन डे पर हार्ट-शेप पनीर टिक्का जैसी डिश बनाकर अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं. यह डिश देखने में जितनी प्यारी है खाने में भी उतनी ही टेस्टी है. तो आइए जानते हैं कि हार्ट-शेप पनीर टिक्का कैसे बनाया जाता है और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
200 ग्राम पनीर
1/2 कप गाढ़ा दही
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 गरम मसाला
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 चम्मच कसूरी मेथी
1 चम्मच सरसों का तेल
1 चम्मच नींबू रस
चुटकी भर नमक
बटर या घी सेकने के लिए
शिमला मिर्च और प्याज- सजाने के लिए
हार्ट-शेप पनीर टिक्का कैसे बनाएं?
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क