Rajma Soup Recipe: राजमा-चावल बहुत खा लिया, अब ट्राई करें राजमा का टेस्टी सूप, स्वाद है लाजवाब

Rajma Soup Recipe: गर्मियों में लोग खाने में ऐसी चीजें शामिल करना पसंद करते हैं जो हल्की होने के साथ-साथ हेल्दी भी हों. ऐसे में राजमा और सब्जियों से बना सूप एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. यह सूप टेस्टी होने के साथ शरीर को भरपूर प्रोटीन और फाइबर भी देता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को जरूरी पोषण मिलता है.

Advertisement
राजमा सूप रेसिपी (Photo-ITG) राजमा सूप रेसिपी (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

Rajma Soup Recipe: गर्मियों के मौसम में लोग रात के खाने में कुछ हल्का, हेल्दी और पेट भरने वाला खाना पसंद करते हैं. ऐसे में राजमा और सब्जियों से बना सूप एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह सूप स्वाद में टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है जो शरीर को पोषण देने में मदद करता है. आमतौर पर राजमा को चावल के साथ खाया जाता है. लेकिन राजमा में गाजर, टमाटर, प्याज और हर्ब्स जैसी सब्जियां मिलाकर इसका हेल्दी और टेस्टी सूप भी तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि राजमा का सूप कैसे बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है. 

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप उबला हुआ राजमा
1 छोटा प्याज (कटा हुआ)
1 गाजर (कटी हुई)
1 टमाटर (कटा हुआ)
3 लहसुन की कलियां
1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
3 कप वेजिटेबल स्टॉक या पानी
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया गार्निश के लिए

राजमा सूप बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें और उसमें प्याज, लहसुन, गाजर और टमाटर डालकर नरम होने तक भून लें.
  2. अब इसमें उबला हुआ राजमा और वेजिटेबल स्टॉक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 10-12 मिनट तक पकने दें.
  3. इसके बाद मिश्रण का आधा हिस्सा ब्लेंड कर लें और बाकी हिस्सा ऐसे ही रहने दें, ताकि सूप में अच्छा टेक्सचर बना रहे.
  4. अब इसे दोबारा पैन में डालें और इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च और नमक डालकर 5 मिनट तक और पकाएं.
  5. तैयार सूप को हरे धनिये से गार्निश करें और गर्मागर्म टोस्टेड ब्रेड या सलाद के साथ परोसें.

सूप को और हेल्दी बनाने के टिप्स

Advertisement

सूप को हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें पालक, शिमला मिर्च या उबला हुआ क्विनोआ भी मिला सकते हैं. वहीं पानी की जगह वेजिटेबल स्टॉक इस्तेमाल करने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement