Moong Dal Kadhi Recipe: भारतीय घरों में कढ़ी खाना काफी पसंद किया जाता है. लोग इसे लंच या डिनर में चावल या रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं. लेकिन आप रोज-रोज एक जैसी बेसन की कढ़ी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार मूंग दाल की कढ़ी जरूर ट्राई करें. दही और मूंग दाल से बनी यह कढ़ी खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है.
इसका हल्का और देसी स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं. गरमा-गरम चावल के साथ परोसी गई मूंग दाल की कढ़ी खाने का मजा को कई गुणा बढ़ा देती है. आइए जानते हैं कि मूंग दाल की कढ़ी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप पीली मूंग दाल
1.5 कप खट्टा दही
2 बड़े चम्मच बेसन
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
चुटकी भर हींग
2 बड़े चम्मच घी या तेल
1/2 चम्मच राई
1/2 चम्मच जीरा
2 सूखी लाल मिर्च
8-10 करी पत्ते
बारीक कटा हुआ अदरक
हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
सजाने के लिए ताजा हरा धनिया
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क