गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मजा ही अलग होता है. मैंगो आइसक्रीम से लेकर चॉकलेट आइसक्रीम तक तो सभी ने खाई है, लेकिन क्या आपने कभी गुलाब जामुन आइसक्रीम खाई है? अगर नहीं, तो आप इस गर्मियों में घर पर उसे बनाकर खा सकते हैं. जी हां, आप बड़ी ही आसानी से घर पर गुलाब जामुन आइसक्रीम बना सकते हैं.
अगर घर में कुछ गुलाब जामुन बचे हुए हैं, तो इस बार बाजार से आइसक्रीम लाने की बजाय उनसे ही एक शानदार और क्रीमी डेजर्ट तैयार किया जा सकता है. गुलाब जामुन आइसक्रीम स्वाद में जितनी लाजवाब है, बनाने में उतनी ही आसान भी है. खास बात ये है कि इसे तैयार करने के लिए न किसी मशीन की जरूरत पड़ती है और न ही ढेर सारे इंग्रेडिएंट्स की. आसानी से बनने वाली ये ठंडी-ठंडी आइसक्रीम गर्मियों में हर किसी का दिल जीत सकती है.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका:
1. बचे हुए गुलाब जामुन को एक फ्राइंग पैन में डालें और स्पैचुला की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में मैश कर लें.
2. अब पैन में 1 कप दूध डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. दूध के गाढ़ा होने तक इसे पकाते रहें, ताकि गुलाब जामुन और दूध अच्छी तरह मिल जाएं.
3. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.
4. इसके बाद एक बाउल में व्हिप्ड क्रीम लें. इसमें ठंडा किया हुआ गुलाब जामुन-दूध का मिश्रण डालें और फोल्डिंग मेथड से धीरे-धीरे मिलाएं.
5. तैयार मिश्रण को पॉप्सिकल या आइसक्रीम मोल्ड में भर दें. मोल्ड को फ्रीजर में 6-8 घंटे या तब तक फ्रीजर में रखें जब तक पूरी तरह जम न जाए.
6. आइसक्रीम जम जाने के बाद मोल्ड से निकालें और ठंडी-ठंडी गुलाब जामुन आइसक्रीम का मजा लें.
आइसक्रीम को स्वादिष्ट बनाने के लिए टिप्स:
अगर आप आइसक्रीम को और ज्यादा टेस्टी बनाने चाहते हैं तो उसे सर्व करते समय ऊपर से कटे हुए पिस्ता, बादाम या थोड़े क्रम्बल्ड गुलाब जामुन डाल सकते हैं. इससे न केवल आइसक्रीम टेस्टी बनेगी, बल्कि शाही स्वाद भी आएगा.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क