Dahi Sandwich Recipe: गर्मियों में खाना बनाने का नहीं मन! 10 मिनट में बना लें दही सैंडविच, ठंडक के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद

Dahi Sandwich Recipe: गर्मियों के मौसम में लोग ऐसा नाश्ता पसंद करते हैं जो हल्का होने के साथ-साथ हेल्दी और जल्दी बनने वाला भी हो. ऐसे में दही सैंडविच एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी देता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
गर्मियों में सुबह के नाश्ते में ट्राई करें यह लाइट और पौष्टिक दही सैंडविच (Photo-ITG) गर्मियों में सुबह के नाश्ते में ट्राई करें यह लाइट और पौष्टिक दही सैंडविच (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:30 AM IST

Dahi Sandwich Recipe: गर्मियों के मौसम में सुबह-सुबह किचन में ज्यादा देर खड़े रहने का मन नहीं करता. ऊपर से तेज धूप और गर्मी की वजह से भारी खाने की इच्छा भी नहीं होती है. ऐसे में दही सैंडविच सुबह के नाश्ते के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.  यह सैंडविच खाने में जितना टेस्टी और रिफ्रेशिंग होता है, बनाने में उतना ही आसान भी है. सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाला यह नाश्ता बिजी शेड्यूल वाले लोगों और बच्चों के टिफिन के लिए भी एकदम परफेक्ट है.

Advertisement

इसमें मौजूद दही शरीर को ठंडक देने में मदद करता है, जबकि खीरा, टमाटर और प्याज जैसी चीजें इसे पौष्टिक बनाती हैं. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करता है और जल्दी तैयार हो जाने की वजह से इसे आसानी से मिनटों में बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं दही सैडविच को हम आसानी से कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

4 ब्रेड स्लाइस
1 कप गाढ़ा ताजा दही
1 छोटा खीरा
1 छोटा टमाटर
1 छोटा प्याज
1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ता
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
2 बड़े चम्मच बटर 
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च

दही सैंडविच बनाते कैसे हैं?

  • दही सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें.
  • अब खीरे को धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें.
  • इसके बाद प्याज, टमाटर और धनिया पत्ते को बारीक काट लें.
  • इन सभी चीजों को दही में डालें और उसमें नमक, काली मिर्च और भुना जीरा पाउडर मिलाएं.
  • अब एक ब्रेड स्लाइस पर पुदीने की चटनी लगाएं और उसके ऊपर दही वाला मिश्रण फैलाएं.
  • फिर दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर सैंडविच तैयार करें. इसे काटकर पुदीना या धनिया चटनी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement