लखनऊ: लैडिंग से पहले प्लेन से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से बची 148 यात्रियों की जान

दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान में पक्षी टकरा जाने से 2600 फीट की ऊंचाई से विमान को पायलट ने सुरक्षित लैंड करा दिया. कॉकपिट में दुर्गंध आने के बाद पायलट ने एटीसी को सूचना दी थी.

Advertisement
विस्तारा एयरलाइन  (File) विस्तारा एयरलाइन (File)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 15 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST
  • दूसरे विमान से यात्रियों को भेजा गया दिल्ली
  • विमान में 148 यात्री कर रहे थे सफर

दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान से पक्षी टकरा जाने से 2600 फीट की ऊंचाई से विमान को पायलट ने सुरक्षित लैंड करा दिया. कॉकपिट में दुर्गंध आने के बाद पायलट ने एटीसी को सूचना दी. फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस के साथ सीआईएसफ जवान मौके पर पहुंच गए. पायलट की सूझबूझ से 148 यात्रियों के साथ विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से लखनऊ आते समय विस्तारा एयरलाइन के विमान संख्या यूके 641 के लखनऊ पहुंचने से पहले विमान से एक पक्षी टकरा गया. इसकी जानकारी जब पायलट को लगी तो उसने लखनऊ में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य स्टाफ पहुंच गया. 

एयरपोर्ट पर विमान को पायलट ने सेफ लैंड करा दिया. विमान में पक्षी के पंख या अन्य अवशेष नहीं मिले, लेकिन कॉकपिट में दुर्गंध आने की वजह से उसमें पक्षी फंसे होने की बात कही गई. इसके बाद विमान को न उड़ाने के लिए कहा गया. उसको करीब 7:30 पर ऑन ग्राउंड घोषित कर दिया गया, जिससे विमान से यात्रियों को भेजा नहीं जा सकता था. 

इसके बाद दिल्ली से दूसरा विमान यूके 642 नंबर मंगवाया गया, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे 144 यात्रियों को तकरीबन 5 घंटे बाद 7:53 पर दिल्ली भेजा गया. पक्षी टकराने वाले विमान की जांच की गई. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement