भारत और अमेरिका के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया. विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच हुई वार्ता में ऊर्जा सहयोग, सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन, तकनीकी निवेश और आर्थिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के दौरान मार्को रुबियो ने भारत को अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताया और भविष्य में कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात कही. दोनों देशों ने वैश्विक चुनौतियों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझा हितों पर भी चर्चा की.