Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 नवंबर 2021 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 30 नवंबर 2021 की खबरें और समाचार: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. पूरी दुनिया नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट पर है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST

संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session of parliament) का आज दूसरा दिन है. 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन के चलते आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं. कोरोना के नए वेरिएंट ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. पूरी दुनिया नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट पर है. भारत में भी लगभग सभी राज्यों ने एडवाइजरी जारी कर दी है. देशभर के रेसिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं. दिल्ली से लखनऊ समेत कई राज्यों में डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से अस्पतालों में OPD सेवा भी प्रभावित हो रही हैं. आईए पढ़ते हैं आज की 5 बड़ी खबरें..

Advertisement

दिल्ली से लखनऊ तक डॉक्टर धरने पर, OPD सेवाएं प्रभावित, जानिए क्या है NEET-PG काउंसलिंग को लेकर विवाद?

देशभर के रेसिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं. दिल्ली से लखनऊ समेत कई राज्यों में डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से अस्पतालों में OPD सेवा भी प्रभावित हो रही हैं. डॉक्टर इसलिए हड़ताल कर रहे हैं क्योंकि अभी तक NEET PG की काउंसलिंग नहीं हो सकी है, जबकि रिजल्ट आए काफी वक्त बीत चुका है.

संसद सत्र: वापस हो सकता है 12 सांसदों का निलंबन, अपने बर्ताव के लिए मांगनी होगी माफी

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. इस सत्र की कार्यवाही से 12 सासदों को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया. इन सांसदों पर मॉनसून सत्र में हंगामा करने को लेकर ये कार्रवाई हुई. लेकिन अब माना जा रहा है कि सांसदों का निलंबन वापस हो सकता है. हालांकि, इसके लिए निलंबित सांसदों को अपने बर्ताव के लिए माफी मांगनी होगी.

Advertisement

 Parag Agrawal के ट्विटर CEO बनने पर Elon Musk ने कहा- भारतीय टैलेंट से अमेरिका को काफी फायदा

Twitter के नए CEO अब Parag Agrawal होंगे. Parag Agrawal पहले कंपनी में CTO (Chief Technology Officer ) के तौर पर काम रहे थे. उनके CEO बनाए जाने को Tesla के CEO Elon Musk ने भी सराहा है. भारतीय टैलेंट को सराहने के लिए उन्होंने ट्वीट भी किया है. Stripe Company के CEO और को-फाउंडर Patrick Collison के ट्वीट पर Elon Musk ने रिप्लाई करते हुए लिखा भारतीय टैलेंट से अमेरिका को काफी फायदा हुआ है.

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के आज के रेट जारी, यहां देखें कहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) के दाम गिरने के साथ ही भारतीय बाजार में वाहन ईंधन की कीमतों (Fuel Rate) पर राहत है. भारतीय तेल कंपनियों ने आज (मंगलवार) यानी 30 नवंबर 2021 को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम गिर रहे हैं.

IPL Retention: कोहली, धोनी से रोहित तक...रिटेंशन के लिए इन खिलाड़ियों का नाम हुआ फाइनल

IPL Retention: विश्व की सबसे लुभावनी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अब 15वें सीजन की ओर बढ़ रही है. मौजूदा 8 फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिटेन (बरकरार रखने) करने की समय सीमा आज (मंगलवार) खत्म हो रही है. पुरानी आठ टीम के रिटेन होने वाले खिलाड़ियों को अंतिम रूप देने के बाद दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद को एक से 25 दिसंबर के बीच 3 खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा, जिसके बाद जनवरी में नीलामी होगी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement