Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 जनवरी 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 29 जनवरी 2022 की खबरें और समाचार: उत्तराखंड की राजनीति में परिवारवाद वाली पॉलिटिक्स पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों को पूरा भरोसा है. हर चुनाव में किसी के बेटे को, किसी की बहू तो किसी के पति को मैदान में उतारा जाता है. ये एक ऐसा राज्य है जहां पर दोनों कांग्रेस और बीजेपी ने समान रूप से परिवारवाद को बढ़ावा दिया है.

Advertisement
Jayant Chaudhary Jayant Chaudhary

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

आज की ताजा खबर की बात करें तो राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (jayant chaudhary) ने प्रदेश के मतदाताओं के नाम एक पत्र जारी किया है. इस पत्र के जरिए उन्होंने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीते 5 साल सत्ता में बैठे लोगों की दुर्भावनाओं और कुशासन के कारण जनविरोधी रहे हैं.

Corona: कोरोना से मौत का डरावना आंकड़ा, 24 घंटे में देश में 871 लोगों ने तोड़ा दम

Advertisement

देश में कोरोना की रफ्तार फिर बेकाबू हो चली है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 235532 नए केस सामने आए हैं. वहीं, मौत के आंकड़े डरवाने हैं. इस महामारी की चपेट में आने से 871 लोगों ने दम तोड़ दिया. फिलहाल देश में पॉजिटिविटी रेट 13% से ज्यादा है. इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले: 20,04,333 और पॉजिटिविटी रेट: 13.39% है

UP Election: जयंत चौधरी का वोटरों के नाम पत्र, लिखा- सत्ताधीशों ने धार्मिक उन्माद फैलाकर बांटने का काम किया

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (jayant chaudhary) ने प्रदेश के मतदाताओं के नाम एक पत्र जारी किया है. इस पत्र के जरिए उन्होंने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीते 5 साल सत्ता में बैठे लोगों की दुर्भावनाओं और कुशासन के कारण जनविरोधी रहे हैं. सत्ताधीशों ने सामाजिक द्वेष, जातिगत और धार्मिक उन्माद फैलाकर जनता को बांटने का काम किया है.

Advertisement

Weather Today: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के राज्यों में इस डेट तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें मौसम अपडेट

उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड (North India Cold Wave) पड़ रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्य ठिठुरन भरी सर्दी से बेहाल हैं. हालांकि, बीते दिन कुछ हिस्सों में दोपहर के समय थोड़ी धूप जरूर निकली है, लेकिन मौसम में फिर भी ठंडक है. मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि आगामी कुछ दिनों में उत्तर भारत में ठंड का कहर कम नहीं होगा. पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक उत्तर प्रदेश में ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. कोल्ड डे के हालात चार दिनों तक जारी रहने वाले हैं.

उत्तराखंड में 'परिवारवाद' का ट्रेंड... इस बार दो पूर्व सीेएम की बेटियां मैदान में, कई दिग्गजों के बेटे और बहू भी लड़ रहे चुनाव

उत्तराखंड की राजनीति में परिवारवाद वाली पॉलिटिक्स पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों को पूरा भरोसा है. हर चुनाव में किसी के बेटे को, किसी की बहू तो किसी के पति को मैदान में उतारा जाता है. ये एक ऐसा राज्य है जहां पर दोनों कांग्रेस और बीजेपी ने समान रूप से परिवारवाद को बढ़ावा दिया है. इस बार के विधानसभा चुनाव में भी कई ऐसी सीटें हैं जहां पर परिवार के किसी सदस्य को ही उम्मीदवार बना दिया गया है.

Advertisement

Punjab Election: नवजोत सिंह सिद्धू ने पहचानने से कर दिया था इनकार, अब बहन ने दिखाई परिवार की फोटो

नवजोत सिंह सिद्धू की NRI बहन सुमन तूर ने सिद्धू और उनके परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें जारी की है. दरअसल, चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेस कर सुमन तूर ने सिद्धू पर अमानवीय व्यवहार और ज्यादतियां करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. तूर ने कहा, नवजोत सिद्धू ने झूठा बयान दिया कि मेरे माता-पिता न्यायिक तौर पर अलग हुए थे. तूर ने कहा, नवजोत सिंह सिद्धू काफी निर्दयी हैं. इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर ने सुमन तूर को पहचानने से ही इनकार कर दिया था, जिसके बाद सुमन की ओर से फोटोज जारी की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement