Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 नवंबर 2021 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 17 नवंबर 2021 की खबरें और समाचार: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते स्कूल, कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है. आज से करतारपुर कॉरिडोर भी खुलने जा रहा है. पढ़ें ऐसी ही 5 बड़ी खबरें....

Advertisement
प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर में कई पाबंदियां लगा दी गई हैं. (फाइल फोटो-PTI) प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर में कई पाबंदियां लगा दी गई हैं. (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर में अगले आदेश तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी और ट्रकों की एंट्री पर भी 21 नवंबर तक रोक लगा दी गई है. आज से करतारपुर कॉरिडोर खुलने जा रहा है, लेकिन वहां जाने के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी है. अब सभी फ्लाइट में खाने-पीने की सुविधा भी मिलेगा. आज से इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज शुरू हो रही है. वहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

Advertisement

1. Pollution: दिल्ली-NCR के स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद, दफ्तरों और कंस्ट्रक्शन पर भी पाबंदियां

प्रदूषण से हालात बिगड़ते ही कमीशन कमीशन फॉर एयर क्‍वालिटी मॉनिटरिंग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में अगले आदेश तक सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही 21 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में 50 फीसदी स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम मोड में काम करने को कहा गया है. इसके अलावा कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी और ट्रकों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है.

2. Kartarpur corridor: आज से खुल रहा है करतारपुर कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को इन नियमों का करना होगा पालन

करतारपुर कॉरिडोर आज से खुलने जा रहा है. श्रद्धालु अब करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के एक बार फिर दर्शन कर सकेंगे. उन लोगों को ही पाकिस्‍तान में जाने की अनुमति मिलेगी, जिनको वैक्‍सीन की दोनों डोज लग चुकी होंगी. जो भी श्रद्धालु पवित्र दर्शन के लिए जा रहे हैं, उनको अपने साथ आरटीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट ले जानी होगी. आरटीपीसीआर रिपोर्ट 72 घंटे से ज्‍यादा पुरानी न हो.  

Advertisement

3. बड़े लक्ष्य, खिलाड़ियों का ख्याल और नया अंदाज, भविष्य के लिए द्रविड़ 'सर' का ये है प्लान

टी-20 वर्ल्डकप के बाद टीम इंडिया एक नए मिशन के साथ आगे बढ़ने को तैयार है. बुधवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है, लेकिन खास बात ये है कि भारतीय टीम एक नए कोच और नए कप्तान के साथ आगे बढ़ने को तैयार है.  कोच राहुल द्रविड़ और टी-20 फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भविष्य के प्लान को लेकर खुलकर बात की.

4. हवाई यात्रियों के लिए राहत: अब सभी फ्लाइट में मिलेगा खाना, अखबार जैसी सुविधाएं

नगर विमानन मंत्रालय ने अब सभी फ्लाइट में खाना-पीना, न्यूजपेपर जैसी सुविधाएं देने की एयरलाइंस को इजाजत दी है. देश में कोरोना केसेज में भारी गिरावट और बड़ी संख्या में लोगों के टीकाकरण को देखते हुए यह निर्णय सरकार ने लिया है.  सरकार ने इस साल 15 अप्रैल को उन सभी फ्लाइट में खान-पान के वितरण पर रोक लगा दी थी जो दो घंटे या उससे कम अवध‍ि के होते हैं.  

5. Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए आज के रेट, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement