टीम इंडिया पर असित मोदी का तंज! इंग्लिश में बात करने पर उठाए सवाल, यूजर्स बोले- पहले अपना शो संभालो

एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीत हासिल की है. इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी का ट्वीट वायरल हो रहा है. असित कुमार मोदी ने टीम इंडिया को सवालों के घेरे में ला दिया. उन्होंने टीम इंडिया क्रिकेटर्स के इंग्लिश में बात करने पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
असित कुमार मोदी असित कुमार मोदी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

एशिया कप 2022 में भारत की जीत पर देशवासी जश्न मना रहे हैं. हर ओर खुशी का माहौल है. भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की. क्या फैंस, क्या सेलेब्स... हर कोई गेम फिनिशर हार्दिक पंड्या का मुरीद हो गया है. भारत की जीत के इस सिलेब्रेशन से इतर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का ट्वीट कुछ अलग ही मुद्दा उठाए हुए है.

Advertisement

असित मोदी ने पूछा अहम सवाल

एक ओर जहां रविवार रात को मैच खत्म होने के बाद हर कोई प्राउड फील कर रहा था. वहीं हमारे असित मोदी ने टीम इंडिया को सवालों के घेरे में ला दिया. अब असित कुमार मोदी ने ऐसा क्या कहा चलिए जानते हैं. प्रोड्यूसर का बीती रात 12 बजे का एक ट्वीट है, जिसमें उन्होंने लिखा- पाकिस्तानी क्रिकेटर ज्यादातर अपनी मातृभाषा हिंदी और उर्दू में बात करते हैं और अपने क्रिकेटर ज्यादातर इंग्लिश में बोलते हैं, आपका क्या विचार है?

असित मोदी को मिले मजेदार जवाब

भारत की जीत के जश्न के बीच यूजर्स से पूछा गया ये सवाल वायरल हो रहा है. कई लोगों ने असित कुमार मोदी को ट्रोल किया है तो कईयों ने मजे लिए हैं. एक यूजर ने असित मोदी को जवाब देते हुए लिखा- उनको आती नहीं इसलिए. दूसरे ने लिखा- तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अगले एपिसोड में इसे मुद्दा रखिए और बबल गम की तरह स्ट्रेच करिए. पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की तरफ से पक्ष रखते हुए यूजर बोला- वो इंग्लिश में नहीं बोलते क्योंकि उन्हें अंग्रेजी आती नहीं है. 

Advertisement

शख्स लिखता है- अंग्रेजी में उत्तर देने से क्रिकेट खेलने वाले देशों के खिलाड़ियों तक हमारा संदेश पहुंच जाए. वैसे पाकिस्तान के अधिकांश खिलाड़ियों को अंग्रेजी नहीं आती है. एक यूजर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इंडिया को हिंदी प्रमोट करनी चाहिए. यूजर्स असित मोदी को ये बताना नहीं भूले कि हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा लोकल भाषा और गुजराती में बात कर रहे थे.

ट्रोल हो गए असित मोदी

यूजर ने प्रोड्यूसर को ट्रोल करते हुए लिखा- पहले अपना शो संभाल लो फिर दूसरों को बोलना. दूसरे ने दयाबेन को बीच में लाते हुए लिखा- आप दया भाभी को वापस लाने पर फोकस करो. ज्यादातर यूजर्स ने यही जवाब दिया कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों को अंग्रेजी नहीं आती इसलिए वो इस भाषा में बात नहीं करते. भारत-पाकिस्तान मैच के बीच असित मोदी का ये सवाल हॉट  टॉपिक बन गया है.

तारक मेहता में कब आएगी दयाबेन?

बात करें असित मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की तो, शो को सालों से लोगों का प्यार मिल रहा है. इन दिनों शो शैलेश लोढ़ा की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने सालों बाद इस शो को अलविदा कह दिया है. उनके और असित मोदी के बीच कोल्ड वॉर चल रही है. तारक मेहता से दो बड़े किरदार इस वक्त नदारद हैं. वो हैं दयाबेन और तारक मेहता. उम्मीद है जल्द दोनों शो में नजर आएं और उनकी कास्टिंग पर फैसला हो.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement