रश्मि देसाई ने किया कार्डी बी के 'अप' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस, फैन्स बोले- घर में रहो कोरोना है

रश्मि देसाई 'बिग बॉस 13' में अपने स्टाइल और बोल्ड पर्सनैलिटी से शो में चार चांद लगा चुकी हैं. यह रियलिटी शो करने के बाद रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं. अक्सर फैन्स संग अपने फोटोशूट्स शेयर करती हैं.

Advertisement
रश्मि देसाई रश्मि देसाई

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2021,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

जब भी हम टीवी डीवाज की बात करते हैं और बहू से बेब के ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा करते हैं तो रश्मि देसाई का नाम इस लिस्ट में जरूर आता है. रश्मि वही एक्ट्रेस हैं जो घर-घर में सीरियल 'उतरन' से मशहूर हुई हैं. 'बिग बॉस 13' में अपने स्टाइल और बोल्ड पर्सनैलिटी से शो में चार चांद लगा चुकी हैं. यह रियलिटी शो करने के बाद रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं. अक्सर फैन्स संग अपने फोटोशूट्स शेयर करती हैं. 

Advertisement

रश्मि ने लिया 'अप' चैलेंज
पिछले कुछ समय से रश्मि का एक अलग ही अवतार फैन्स को देखने को मिल रहा है. हाल ही में रश्मि ने खुद का एक डांस वीडियो पोस्ट किया. इसमें वह मशहूर हॉलीवुड सिंगर कार्डी बी के गाने 'अप' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर कार्डी बी के इस गाने पर एक चैलेंज चल रहा है. इस दौरान रश्मि देसाई पाउडर ब्लू ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट हील्स कैरी की हुई हैं और डांस कर रही हैं. 

वीडियो शेयर करते हुए रश्मि देसाई ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है. इसके साथ ही उन्होंने कई सारे हैशटैग्स भी लगाए हैं. रश्मि लिखती हैं, "मुझे पता है कि यह सही है." रश्मि देसाई का यह अवतार फैन्स को एक ओर काफी पसंद आया है और उनके डांस की भी सराहना की है, लेकिन कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. 

Advertisement

ब्लैक बिकिनी में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई, फैन्स को पसंद आईं फोटोज

फैन्स ने किया रिएक्ट
रश्मि की यह परफॉर्मेंस देख यूजर्स का कहना है कि उन्हें घर में रहना चाहिए, क्योंकि बाहर कोरोना है. वीडियो में रश्मि देसाई किसी फोटोशूट के दौरान यह चैलेंज लेती नजर आ रही हैं. उन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ है. एक यूजर ने लिखा, "लॉकडाउन में शटर डाउन है और वीडियो ऑन है." वहीं, एक और यूजर लिखते हैं कि घर में रहो कोरोना है, क्या इन्हें लिरिक्स इस गाने के पता भी हैं?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement