एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद का एक फनी मीम शेयर किया है जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, अर्चना ने जो मीम शेयर किया है वह 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ा है. एक्ट्रेस की पोस्ट से ऐसा लग रहा है मानों वह शो को काफी मिस कर रही हैं. अर्चना पूरन सिंह ने इस मीम में खुद का ही मजाक उड़ाया है.
अर्चना ने उड़ाया खुद का मजाक
अर्चना पूरन सिंह ने दो सीन पोस्ट किए हैं. पहले वाले में वह काफी सीरियस एक्स्प्रेशन देती नजर आ रही हैं. यह सीन 'श्रीमान-श्रीमती' का है. वहीं, दूसरे सीन में अर्चना पूरन सिंह 'द कपिल शर्मा शो' में जजेज की कुर्सी पर बैठीं हंसती नजर आ रही हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए अर्चना ने कैप्शन में लिखा, "जब कोई मेरा मजाक उड़ाता है. वहीं, दूसरी इमेज के कैप्शन में उन्होंने लिखा जब मैं रियलाइज करती हूं कि इसके लिए मुझे पैसे मिल रहे हैं. मैंने खुद का मीम साझा किया है. बता दूं कि पहली फोटो 'श्रीमान-श्रीमती' से है."
बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' में अर्चना पूरन सिंह के सामने जो स्पेशल गेस्ट आता है, वह कृष्णा अभिषेक संग मिलकर उनका मजाक उड़ाता है. नवजोत सिंह सिद्धु को अर्चना पूरन सिंह ने इस शो में रिप्लेस किया था. जब एक्ट्रेस का इस बारे में मजाक उड़ाया जाता है तो वह अलग अंदाज में इसका जवाब देती नजर आती हैं. कपिल शर्मा भी अर्चना पर काफी मीन कॉमेंट्स करते हैं, लेकिन एक्ट्रेस बडे़ ही लाइट अंदाज में इसे लेती हैं.
आलीशान बंगले में रहती हैं अर्चना पूरन सिंह, देखें इंसाइड फोटोज
गौरतलब है कि 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर अपनी वापसी को लेकर तैयारी में जुटा है. पिछले दिनों खबर आई थी कि शो जल्द ही टीवी पर अपने नए एपिसोड्स के साथ लौटेगा. कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने पूरी टीम के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसके बाद फैन्स शो की वापसी को लेकर कयास लगाने लगे थे. मुंबई में लॉकडाउन खत्म हो चुका है और शूटिंग भी शुरू हो चुकी है.
aajtak.in