दरअसल, फिल्मी पर्दे पर लड़के का रोल करने वाली कोई और नहीं बल्कि एक फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थी, जो आज सक्सेसफुल एक्ट्रेस है. इस एक्ट्रेस ने न सिर्फ शाहरुख के साथ बल्कि कई फिल्मों में लड़के का रोल किया. एक्ट्रेस का नाम एहसास चन्ना (Ahsaas Channa ) है. इन दिनों वो यूट्यूब
चैनल TVF के लिए काम कर रही हैं. TVF की कई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं.
उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है.
एहसास चन्ना ने 4 साल की
उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी. उनकी डेब्यू फिल्म थी "वास्तु शास्त्र." इस
फिल्म में उन्होंने इम्पैक्टफुल परफॉर्मेंस दी थी. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म
थी. इस मूवी में सुष्मिता सेन भी थीं. फिल्म में उनके किरदार का नाम था
रोहन.
इसके अलावा फिल्म ओ माई फ्रेंड गणेशा से भी एहसास चन्ना को काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई. इस फिल्म में भी उन्होंने लड़के का किरदार निभाया था. उनके कैरेक्टर का नाम था आशू.
फिल्म कभी अलविदा ना कहना में एहसास के किरदार का नाम था अर्जुन. फिल्म में उन्होंने शाहरुख के बेटे का रोल अदा किया था.
एहसास पहली बार लड़की का किरदार टीवी शो कसम से में निभाया था. एहसास कई सारे
फेमस टीवी शोज कर चुकी हैं. देवों के देव... महादेव में एहसास ने भगवान शिव
की बेटी अशोकासुंदरी का किरदार निभाया था.