एस एस राजामौली की फिल्म RRR तो आपने देखी ही होगी, लेकिन आपने राजामौली, जूनियर एनटीआर और रामचरण के बीच की शानदार बॉन्डिंग का नजारा नहीं देखा होगा. तो देर किस बात की है, डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने तीनों सेलेब्स के बीच के अनसीन 'डेंजरस' बॉन्ड का वीडियो शेयर किया है.
जूनियर एनटीआर-रामचरण की मस्ती
आपको गुदगुदाने वाला ये गुदगुदी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. रामगोपाल वर्मा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- डेंजरस 2.0. साथ में शॉकिंग इमोजी भी बनाया है. वीडियो की धमाकेदार शुरुआत होती है जूनियर एनटीआर और राजामौली के बीच हुए वाकये से. जहां जूनियर एनटीआर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच बैठे राजामौली को चुपके से गुदगुदी करते हैं. अचानक हुई इस हरकत से राजामौली शॉक्ड हो जाते हैं. वे चिल्लाते हुए अपनी सीट से उठते हैं.
ये वीडियो नहीं देखा तो क्या देखा?
है ना ये मजेदार. इसके बाद देखने को मिलता है जूनियर एनटीआर और रामचरण का गुदगुदियों का सिलसिला. प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया इंट्रैक्शन के बीच दोनों मौका ढूंढकर एक दूसरे को गुदगुदी करते नजर आते हैं. यहां तक कि आमिर खान भी इस गुदगुदी में शामिल हो गए. RRR के प्रमोशनल इवेंट में आमिर खान भी जूनियर एनटीआर को गुदगुदी करते नजर आए. ये फनी और क्यूट वीडियो देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं थम रही है.
मशहूर पंजाबी सॉन्ग Laung Laachi का भोजपुरी वर्जन रिलीज, Akshara Singh के ठुमकों ने जीता फैन्स का दिल
मस्ती से भरपूर ये वीडियो जिसने भी देखा ठहाके लगाने को मजबूर हुआ है. वैसे रामचरण और जूनियर एनटीआर की बिहाइंड द सीन केमिस्ट्री दमदार दिखी है. दोनों का याराना फ्रेंडशिप गोल्स देता है. अब आपको भी पता चल गया होगा कि कैसे फिल्म RRR में उनका शानदार बॉन्ड नजर आया. क्योंकि दोनों दिल से कनेक्टेड हैं, उनकी रियल केमिस्ट्री इतनी दमदार है तभी तो रील में भी वे दोनों सुपरब लगे हैं.
आपको कैसा लगा RRR के स्टार्स का 'डेंजरस' बॉन्ड?
aajtak.in