क्या रणबीर कपूर को छोड़ दिलजीत दोसांझ बने इम्तियाज अली के नए फेवरेट? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

रणबीर कपूर के साथ 'रॉकस्टार' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. जिसमें उनके साथ सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं

Advertisement
रणबीर-दिलजीत पर बोले इम्तियाज (Photo: Screengrab) रणबीर-दिलजीत पर बोले इम्तियाज (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

'रॉकस्टार' और 'तमाशा' जैसी क्ल्ट फिल्में बनाने वाले फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर लगातार चर्चा में हैं. इस फिल्म में एक बार फिर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं. यह दूसरा मौका है जब इम्तियाज और दिलजीत की जोड़ी पर्दे पर साथ आ रही है, इससे पहले दोनों ने 'अमर सिंह चमकीला' में साथ काम किया था.

Advertisement

अब लगातार दिलजीत के साथ काम करने को लेकर जब मीडिया गलियारों में यह चर्चा शुरू हुई कि क्या इम्तियाज अली अब रणबीर कपूर को छोड़कर दिलजीत पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, तो डायरेक्टर ने खुद इस पर खुलकर बात की. हाल ही में जब इम्तियाज से पूछा गया कि क्या दिलजीत दोसांझ उनके नए पसंदीदा (फेवरेट) एक्टर बन गए हैं, तो उन्होंने रणबीर और दिलजीत की तुलना पर अपना रिएक्शन दिया.

रणबीर और दिलजीत की तुलना पर क्या बोले इम्तियाज?
Peeping Moon को दिए इंटरव्यू में जब इम्तियाज अली से पूछा गया कि रणबीर कपूर के बाद क्या वह अब दिलजीत दोसांझ पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और क्या दिलजीत उनके नए फेवरेट बन चुके हैं? इस पर जवाब देते हुए डायरेक्टर ने कहा, 'खैर, यह बाद या पहले की बात नहीं है. मुझे लगता है कि वह (रणबीर) एक शानदार एक्टर हैं और मुझे उनके साथ काम करना बहुत पसंद था—और अब भी है. मुझे सच में उनके साथ काम करने में बहुत मजा आता है. मुझे नहीं लगता कि कभी भी दो बेहतरीन एक्टर्स की आपस में तुलना की जा सकती है.'

Advertisement

इम्तियाज अली ने एक्टर्स के सिलेक्शन को समझाते हुए आगे कहा, 'मेरा मानना है कि जब बात एक्टिंग की आती है, तो जो एक्टर किसी खास किरदार के लिए सबसे ज्यादा सटीक बैठता है, वही उस रोल के लिए सबसे सही सिलेक्शन होता है. दिलजीत के साथ मैंने अब तक जो दो फिल्में की हैं—'अमर सिंह चमकीला' और 'मैं वापस आऊंगा', इन दोनों ही फिल्मों के किरदारों के लिए वह एकदम परफेक्ट थे. उन्होंने इन रोल्स को सिर्फ निभाया नहीं है, बल्कि उनमें अपनी मेहनत से जान डाल दी है.'

वैसे आपको बता दें कि इम्तियाज हमेशा से रणबीर के फैन रहे हैं. साल 2017 में फिल्म 'हिंदी मीडियम' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने कहा था, 'मैं हमेशा रणबीर के साथ फिल्म करने की उम्मीद करता हूं.' ऐसे में फैंस को आज भी इंतजार है कि यह सुपरहिट जोड़ी दोबारा कब साथ आएगी.

अपनी फिल्मों पर क्या कहा?
इसी इंटरव्यू के दौरान जब इम्तियाज अली से पूछा गया कि आज के दौर में जहां एक्शन फिल्मों का बोलबाला है, ऐसे में उनकी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' दर्शकों को क्या संदेश देगी? इस पर डायरेक्टर ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि दर्शकों को हमेशा एक अच्छी फिल्म पसंद आती है और हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम आगे भी अच्छी फिल्में ही बनाएं. सच कहूं तो मैंने इस बार खुद से एक वादा किया है कि अब से मुझे खराब फिल्म बनानी ही नहीं है. मैंने काफी खराब फिल्में बनाई हैं, लेकिन आगे मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं वैसी गलतियां न दोहराऊं.'

Advertisement

जानिए कब रिलीज होगी 'मैं वापस आऊंगा'
इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ वेदांग रैना, शरवरी वाघ और दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह नजर आने वाले हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement