'वेलकम टू द जंगल' में भोजपुरी एक्टर बने अक्षय! अक्षरा सिंह संग बनी जोड़ी, आइटम सॉन्ग पर आया अपडेट

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अगले महीने रिलीज होने वाली है. इस बीच खबर है कि अक्षय कुमार 'वेलकम टू द जंगल' में एक भोजपुरी एक्टर के रोल में दिखाई देंगे. जल्द ही इससे जुड़ा एक गाना रिलीज होगा.

Advertisement
अक्षरा-अक्षय की जोड़ी मचाएगी धमाल (Photo: Instagram/singhakshara/Akshaykumar) अक्षरा-अक्षय की जोड़ी मचाएगी धमाल (Photo: Instagram/singhakshara/Akshaykumar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार अपनी आने वाली मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक ऐसा रूप लेकर आ रहे हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी.  जानकारी के मुताबिक, अक्षय इस फिल्म में एक भोजपुरी एक्टर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जो फिल्म का सबसे बड़ा और अहम कॉमिक पार्ट है. इस किरदार को एकदम असली और मजेदार बनाने के लिए अक्षय कुमार ने भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मदद ली है.

Advertisement

'पिंकविला' की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार ने 'वेलकम टू द जंगल' में अपने इस नए किरदार के साथ वाकई कमाल कर दिया है. फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कुछ दृश्यों में अक्षय अपने किरदार में इस कदर डूब गए हैं कि उनकी एक्टिंग और गाने का सीक्वेंस ऑडियंस को ना सिर्फ हैरान करेगा बल्कि हंसाएगा भी. सबसे मजेदार बात यह है कि फिल्म के एक खास गाने 'घिस घिस घिस' में अक्षय कुमार एक भोजपुरी 'आइटम बॉय' के रूप में ठुमके लगाते हुए नजर आने वाले हैं.

भोजपुरी एक्टर बनेंगे अक्षय!
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इस सीक्वेंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सूत्र के मुताबिक, यह पूरा हिस्सा दर्शकों के लिए जबरदस्त और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट की गारंटी है. 'वेलकम टू द जंगल' दरअसल एक ऐसे भोजपुरी एक्टर की कहानी है, जो ग्लोबल सिनेमा यानी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय करता है और इसी सफर के दौरान उसकी जिंदगी में जो मजेदार उथल-पुथल मचती है, वही देखने लायक है.

Advertisement

कल दोपहर 12 बजे रिलीज होगा गाना
अक्षय कुमार के फैंस को इस अनोखे अवतार की झलक देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. फिल्म के मेकर्स कल दोपहर ठीक 12 बजे इस मचअवेटेड गाने को रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अक्षरा सिंह ने भी इससे जुड़ा एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

जिसमें कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बिना घीसे कहां चमक आती है...' घिस घिस घिस गाना कल रिलीज़ होगा.'

सबसे बड़ी स्टारकास्ट और रिलीज डेट
इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी विशाल स्टारकास्ट है. अक्षय कुमार के नेतृत्व में बन रही इस फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आएंगे. यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों में से एक है. फिल्म इसी साल 26 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement