बूंदी: उपद्रव में बदला धार्मिक कार्यक्रम, लाठीचार्ज, धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

लाठीचार्ज में BJP के पदाधिकारी भी घायल हुए हैं. विवाद को बढ़ता देख दोपहर के बाद कोटा के IG विशाल बसंल भी बूंदी पहुंच गए और घटनाक्रम की जानकारी ली. दरअसल विवाद पूजा स्थल को जाने वाले मार्ग को लेकर उत्पन्न हुआ.

Advertisement
बूंदी में माहौल तनावपूर्ण, इंटरनेट सेवाएं बंद बूंदी में माहौल तनावपूर्ण, इंटरनेट सेवाएं बंद

शरत कुमार / आशुतोष कुमार मौर्य

  • जयपुर,
  • 01 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

राजस्थान में हिंदू संगठनों का उपद्रव दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. बूंदी में हर साल होने वाले टाइगर हिल मानधाता पूजन के दौरान हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं के अड़ियल रुख के चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इलाके में तनाव का माहौल है. धारा 144 लागू कर दी गई है और इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.

Advertisement

जानकारी के अनुसार लाठीचार्ज में BJP के पदाधिकारी भी घायल हुए हैं. विवाद को बढ़ता देख दोपहर के बाद कोटा के IG विशाल बसंल भी बूंदी पहुंच गए और घटनाक्रम की जानकारी ली. दरअसल विवाद पूजा स्थल को जाने वाले मार्ग को लेकर उत्पन्न हुआ.

मानधाता हुनुमान मंदिर को जाने का रास्ता से है, लेकिन प्रशासन ने इस बार इस रास्ते से मंदिर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था. वहीं हिंदू महासभा इसी रास्ते से मंदिर जाने पर अड़ा रहा. पुलिस ने दर्जन भर श्रद्धालुओं को गिरफ्तार भी किया है.

हिंदू महासभा के आह्वान पर सोमवार की सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में हाथों में धर्मध्वजा लेकर मानधाता बालाजी की ओर कूच करने के लिए इकट्ठा होने लगे. जैसे ही श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़े पुलिस ने उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया.

Advertisement

तनाव की आशंका से पहले से ही भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था. पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने तो उनपर जमकर लाठियां बरसाईं. घटना में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं.

जिले में इंटरनेट, एसएमएस पर प्रतिबंध लगाने के साथ धारा 144 लागू कर दी गई है. भारी भरकम पुलिस बल चप्पे चप्पे पर तैनात है और की मदद से शहर भर में निगरानी की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »