धनबाद से कोलकाता जा रहे थे हथ‍ियार, मह‍िला के पास से म‍िली 40 प‍िस्टल

द‍िवाली से पहले बड़े पैमाने पर ह‍िंसा फैलाने की साज‍िश को पश्च‍िम बंगाल की एसटीएफ ने नाकाम कर दी है. एसटीएफ ने एक ऐसे ग‍िरोह को पकड़ा है ज‍िसके पास अवैध 40 हथियार म‍िले हैं. इस ग‍िरोह में एक मह‍िला भी अरेस्ट हुई है.

Advertisement
ग‍िरोह के पास म‍िली 40 अवैध प‍िस्टल. ग‍िरोह के पास म‍िली 40 अवैध प‍िस्टल.

aajtak.in

  • हुगली ,
  • 20 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST
  • धनबाद से कोलकाता 40 प‍िस्टलों के साथ जा रहे थे तीन शख्स
  • द‍िवाली से पहले तबाही फैलाने का था इरादा

पश्च‍िम बंगाल के हुगली ज‍िले में तबाही से पहले हथ‍ियारों के एक बड़े जखीरे को एसटीएफ ने पकड़ा है. बंगाल एसटीएफ और चंदननगर कमिश्नरेट पुलिस ने हुगली के डानकुनी में नेशनल हाईवे दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर अभियान चलाकर झारखंड राज्य के धनबाद से हथियारों की बड़ी खेप के साथ महानगरी कोलकाता जा रहे एक महिला समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार क‍िया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से 40 पिस्टल पुलिस ने बरामद की है. इसके अलावा उनके पास से भारी मात्रा में कारतूस भी पुलिस ने जब्त किए हैं.  

Advertisement

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम मोहम्मद इम्तियाज, हसीना बेगम और सगीर अहमद हैं. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को एसटीएफ और पुलिस ने श्रीरामपुर के एसीजेएम की अदालत में पेश किया  जहां पर अदालत में इन तीनों को 10 दिनों के पुलिस रिमांड में भेजने का निर्देश दिया है. 

बस में तलाशी में म‍िले ह‍थ‍ियार 

यह लोग धनबाद से बस द्वारा दुर्गापुर एक्सप्रेस के रास्ते होते हुए हथियारों के जखीरे को लेकर महानगरी कोलकाता की गार्डन रीच की ओर जा रहे थे तभी डानकुनी के पास कोका कोला कंपनी के सामने एसटीएफ और पुलिस ने इस बस को रोका और तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को हथियारों के इतने बड़े जखीरे को जप्त करने में बड़ी कामयाबी हासिल की. 

मामले की जानकारी देते हुए चंदननगर कमिश्नरेट के डीसी श्रीरामपुर अरविंद आनंद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 25(1) A, 26 (3), 35 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है.

Advertisement


रिमांड के दौरान एसटीएफ पूछताछ करने के बाद यह जानने की कोशिश करेगी कि हथियारों की इतनी बड़ी खेप की डिलीवरी कहीं दिवाली से पहले महानगरी कोलकाता को दहलाने की अपराधियों की कोई साजिश तो नहीं थी. बांग्लादेश के हिंसा के साए में कहीं महानगरी कोलकाता में आतंक फैलाने के लिए तो हथियारों के इतने बड़े खेप की डिलीवरी पड़ोस के राज्य झारखंड के धनबाद से कोलकाता की जा रही थी. 

ग‍िरफ्तार क‍िए अपराध‍ियों में मह‍िला भी शाम‍िल 

पुलिस इन अपराधियों के Modus Oprendi के बारे भी गहराई से छानबीन कर रही है क्योंकि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है. अपराधी पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अपने साथ एक महिला को भी हथियारों के इस बड़ी खेप के डिलीवरी बैंक में शामिल किए हुए थे. 

मह‍िला भी गैंग में शाम‍िल.

गौरतलब हो कि हाल के दिनों में बिहार और झारखंड से अवैध और गैरकानूनी तरीके से इस तरह के हथ‍ियार तैयार करने वाले अपराधी हुगली के डानकुनी को महानगरी कोलकाता मैं अपने खरीदारों को हथियारों की सप्लाई के रास्ते के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे पहले भी अगस्त महीने में बंगाल एसटीएफ ने डानकुनी टोल प्लाजा के पास माईतीपाड़ा में एक बस को रोककर बिहार के मुंगेर निवासी एक अपराधी को कार्बाइन और अन्य अत्याधुनिक असलहो के साथ गिरफ्तार किया था. 

Advertisement

इनपुट- हुगली से भोला नाथ साहा की र‍िपोर्ट 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement