UP: पुलिस के हत्थे चढ़ा 'लिफाफा गैंग'.., लोगों को डराकर लिफाफे में रखवा लेते थे जेवरात, और फिर ...

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले (UP Shahjahanpur) में पुलिस ने लिफाफा गैंग (Lifafa Gang) के सात सदस्यों को पकड़ लिया है. पुलिस के अनुसार, गैंग के दो सदस्य अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है. ये गैंग सवारियों को बस में बैठाकर उन्हें चेकिंग के नाम पर डराता था. उनके जेवरात व कैश एक लिफाफे में रखवा लेता था. इसे बाद वह लिफाफा बदल देते थे.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में लिफाफा गैंग के सदस्य. पुलिस की गिरफ्त में लिफाफा गैंग के सदस्य.

विनय पांडेय

  • शाहजहांपुर,
  • 29 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:01 PM IST
  • शाहजहांपुर पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम
  • गैंग के 7 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस ने लिफाफा गैंग के 7 सदस्यों को अरेस्ट किया है. पकड़ा गया गैंग सवारियों का जेवर और कैश लेकर लिफाफे में रखवाता था. इसके बाद गैंग के सदस्य लिफाफा बदल देते थे और सवारियों को ईंट-पत्थर मिलते थे. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से लगभग 2 लाख रुपये के जेवर, कैश और मोबाइल बरामद किया है. फिलहाल पुलिस इस गैंग के 2 सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है.

Advertisement

दरअसल, जिले में बीते कुछ महीनों में कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिसमें एक गैंग सवारियों को अपनी गाड़ी में बैठाता था, फिर रास्ते में चेकिंग के नाम पर डराकर उनके जेवर और कैश लिफाफे में रख लेता था. नजर बचाकर लिफाफा बदल दिया जाता था, जिसमें ईट पत्थर रखे मिलते थे. शाहजहांपुर में ऐसी लगभग छह घटनाओं के बाद पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाइवे पर जांच शुरू की. महिला पुलिसकर्मियों को सोने-चांदी के जेवर पहनाकर खड़ा किया गया, ताकि लिफाफा गैंग पुलिस के जाल में फंस सके.

यह भी पढ़ें: जेल में बंद बाहुबली विजय मिश्रा के खिलाफ एक्शन, करीबियों के खाते में जमा 1.28 करोड़ जब्त

रोडवेज बस स्टैंड पर महिला पुलिसकर्मी के पास गैंग का सदस्य पहुंचा और उसने पहले लिफ्ट देने की बात कही. जैसे ही गिरोह के सदस्य ने जेवर उतारकर लिफाफे में रखने को कहा, तभी सिविल ड्रेस में तैनात एसओजी और थाना सदर बाजार पुलिस की टीम ने पूरे गैंग को धर दबोचा. एसपी एस आनंद के मुताबिक, पकड़ा गया एक आरोपी खास इशारों से अपने सदस्यों को सक्रिय करता था. घटना के बाद से गैंग के 2 सदस्य फरार बताए गए हैं. पुलिस जल्द आरोपियों कि अरेस्ट कर लेगी. फरार 2 आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement