समलैंगिकता के जाल में फंसी कत्ल की कहानी... दुकान मालिक ने अपने ही नौकर को मार डाला

दिल्ली के सरोजनी नगर में हुई हत्या का खुलासा हो गया है. पुलिस की माने तो समलैंगिक दुकानदार ने अपने नौकर की हत्या कर दी थी. नौकर अपने दुकानदार को एक वीडियो के सहारे ब्लैकमेल कर रहा था.

Advertisement
दिल्ली पुलिस ने दुकानदार को किया गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने दुकानदार को किया गिरफ्तार

तनसीम हैदर

  • दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST
  • शमशेर खान की हत्या का हुआ खुलासा
  • दुकानदार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने कत्ल के एक मामले को समझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. क़त्ल की वारदात सरोजनी नगर इलाके में हुई थी, जहां एक दुकान में काम करने वाले शख्स को उसी दुकान के मालिक ने मौत के घाट उतार दिया. कत्ल के इस केस में समलैंगिकता से जुड़ा हुए तार और कहानी सामने आई है.

29 जनवरी को दिल्ली पुलिस को एक अज्ञात शव बरामद हुआ था. पुलिस को कोई भी पहचान का निशान नहीं मिला था. बाद में शख्स की पहचान शमशेर खान के तौर पर हुई, जो कि मूल रूप से झारखंड के कोडरमा का रहने वाला था और और प्रेमवीर नाम के शख्स की दुकान पर सरोजनी नगर में काम किया करता था.

Advertisement

लाश की पहचान होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे होने लगे. दुकान मालिक परमवीर उर्फ प्रेमी के साथ मृतक शमशेर के समलैंगिक संबंध थे. यह भी खुलासा हुआ कि मृतक लगातार दुकान के मालिक प्रेमी को ब्लैकमेल करके वसूली कर रहा था. मृतक के पास दोनों का एक वीडियो भी मौजूद था. 

दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुकान के मालिक प्रेमवीर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में प्रेमवीर ने खुलासा किया कि उसने अपने भतीजे पविंदर को खुर्जा से बुलाया था, पविंदर अपने दोस्त रोहित के साथ 28 जनवरी की शाम दिल्ली पहुंच गया था, प्रेमवीर ने दोनों को युसूफ सराय के स्मार्ट इन होटल में कमरा दिलवा दिया था.

प्लान के मुताबिक, प्रेमवीर 29 तारीख को रात 8:30 बजे तक शमशेर खान को गेस्ट हाउस अपने साथ लेकर गया जहां पहले से दोनों आरोपी प्रेमवीर का इंतजार कर रहे थे. तीनों ने मिलकर शमशेर खान का नायलॉन की रस्सी से गला दबा दिया. उसके बाद लाश को एक बैग में रखकर सरोजनी नगर मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए.

Advertisement

दिल्ली पुलिस के अफसरों को सीसीटीवी से यह भी खुलासा हुआ कि यह दोनों एक बैग लेकर जाते हुए नजर आए. कत्ल की वारदात अंजाम देने के बाद प्रेमवीर के दोनों साथ ही खुर्जा वापस चले गए. दिल्ली पुलिस के अफसरों ने दोनों आरोपियों की तलाश में खुर्जा में भी छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement